अपराध के खबरें

19 दिसंबर राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि ?

19/12/2020 ,शनिवार।
अग्रहायन मास,शुक्ल पक्ष।
( संक्रांति अनुसार पौष मास)
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
दक्षिणायन,दक्षिण गोल:,
हेमंत ऋतु,पूर्वे काल:,

पंचमी तिथि संध्या 05:24 तक,
उपरांत षष्ठी तिथि आरंभ।
धनिष्ठा नक्षत्र रा 11:00 तक,
उपरांत शतभिषा नक्षत्र।
चंद्रमा मकर राशि में दि 10:42 तक,उपरांत कुंभ राशि में।
सूर्योदय 06:50, सूर्यास्त 05:10 तक।
दिन का राहु काल दि 06:51 से 08:09 तक,इसके बाद दि 01:18 से 02:35 तक ,इसके बाद दि 03:52 से 05:09 तक।

आज के दिन - विवाह पंचमी, श्री सीताराम विवाह महोत्सव।
नोट - उपरोक्त्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का बोलचाल आज के दिन क्या कहता है।
1. मेष राशि
पारिवारिक लोगों से सम्बन्ध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे।

2. वृषभ राशि
नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलेंए नुक्सान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते है।

3. मिथुन राशि
आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आप ने कभी मदद की थीए वही आप का विरोध करेंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।

4. कर्क राशि
वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नये सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।

5. सिंह राशि
बीती बातों को भुला कर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करे। आप की उन्नति से विरोधियों को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

6. कन्या राशि
सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को ले कर दुविधा के चलते ही आप तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यो में साहयक होंगे। यात्रा सुखद होगी।

7. तुला राशि
कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता र्से इर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगडा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी।

8. वृश्चिक राशि
धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।

9. धनु राशि
रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराएं नहीं, अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा।

10. मकर राशि
नई योजनाओ में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आप को ख्याति दिलवा सकते है। कारबार विस्तार के योग हैं।

11. कुम्भ राशि
नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बडों से मार्ग दर्शन सलाह लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातों में जल्द फंस जाते है, खुद को परिपक्व करें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

12. मीन राशि
आप की आदतों के कारण आप ने अपनों से दुरिया बना ली हैए उचित होगा समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदलें। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live