अपराध के खबरें

2 दिसंबर राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि ?

,बिहार।
अग्रहायन मास,कृष्ण पक्ष।
शक संवत् 1942,
विक्रम 2077,
दक्षिणायन,दक्षिण गोल:,
हेमंत ऋतु,पूर्वे काल:,

द्वितीया तिथि संध्या 05:18 तक,
उपरांत तृतीया तिथि आरंभ,
मृगशिरा नक्षत्र दि 10:21 तक,
उपरांत आर्द्रा नक्षत्र आरंभ,
चंद्रमा मिथुन राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 06:46,सूर्यास्त05:14,
दिन का राहु काल दि 09:25 से 10:43 तक इसके बाद दि 12:01 से 01:19 तक।

आज के दिन - गृह निर्माण कार्य आरंभ, द्विरागमन,मुंडन।
नोट - उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का बोलचाल आज के दिन क्या कहता है

1. मेष राशि -
अपनी भूलने की आदत के कारण आज जीवनसाथी से विवाद, मतभेद होंगे। कार्य में नुकसान से मनोबल कमजोर होगा। उधार दिया पैसा बड़ी मुश्किल से आएगा।

2. वृषभ राशि -
अपने कार्य की व्यस्तता के कारण जरूरी कार्य अधूरे ही रहेगें। मित्रों और सहयोगियों पर अधिक विश्वास नहीं करना चाहिए। व्यापार के निर्णय सोच-समझकर लें।

3. मिथुन राशि -
अपने हुनर से लोगों को अचंभित करेंगे। आर्थिक लाभ होगा और ख्याति भी मिलेगी। खान-पान में अनियमितता से कष्ट हो सकता है। व्यापार में कल्पना के अनुसार परिणाम आएंगे। सामाजिक कार्यो में आप की अहम भूमिका रहेगी।

4. कर्क राशि -
स्वास्थ सम्बंधित समस्या का समाधान होगा। धन संपत्ति के कामों में प्रबल सफलता मिलने के योग हैं। कार्यस्थल पर विवादों से दूर रहें। कर्मचारियों से परेशांन रहेगे।

5. सिंह राशि -
कारोबार में अधिकारियों से संबंध सुधरेंगे। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्यों में लाभ की संभावना है। पारिवारिक सुख में वृद्धि के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। कर्म करें फल की इच्छा न करें।

6. कन्या राशि -
काम की व्यस्तता में निजी जीवन को नजर अंदाज न करें। आय से अधिक व्यय होने से बजट बिगड़ सकता है। कष्ट से मुक्ति मिलेगी आज हनुमान जी को ध्वज अर्पण जरूर करें, परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा।

7. तुला राशि -
आप की कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। किसी व्यक्ति विशेष से आकर्षित होंगे। संपत्ति संबंधी कार्यों के लिए दिन अनुकूल रहने की संभावना है। आजीविका के साधनों को बढ़ाने में लगे रहेंगे।

8. वृश्चिक राशि -
आप जिन लोगों पर अति विश्वास कर रहे हैं वह आप को धोखा दे सकते हैं। सतर्क रहें, धैर्य व संयम आपको सफलता देगा। राजनितिक नया परिचय लाभदायक रहेगा।

9. धनु राशि -
पारिवारिक विवादों के कारण आप तनाव में रहेगा। मन अनुकूल समाचार मिलने से खुश रहेंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। पिता के व्यवसाय में आप की रूचि बढेगी।

10. मकर राशि -
समय रहते विवादों को सुलझा लें। सामाजिक आयोजनों का हिस्सा बनेंगे। घर-परिवार में मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। धन का प्रबंध करने में कष्ट होगा।

11. कुम्भ राशि -
आलसी प्रवृति को त्यागे, संतान की बुरी आदतों के कारण आप परेशान रहेंगे। परिवार में शुभ कार्य का निर्णय होगा। सद्भाव से लिए निर्णय सार्थक होंगे। किसी से बात करते वक्त अपनी बात को कहने में संकोच करेगे।

12. मीन राशि -
काम को टालना बंद करे और समझदारी और जिम्मेदारी से कार्य पूर्ण करें, दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। कार्यस्थल पर आपकी बुद्धिमानी से समस्या का समाधान हो सकेगा। राज्यपक्ष के कामों में सफलता मिलने के योग हैं।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live