अपराध के खबरें

23 दिसंबर राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि ?

23/12/2020,बुधवार।
अग्रहायन मास,शुक्ल पक्ष।
(संक्रांति अनुसार पौष मास।
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
दक्षिणायन,दक्षिण गोल:,
हेमंत ऋतु,पूर्वे काल:,

नवमी तिथि रा 09:58 तक,
उपरांत दशमी तिथि आरंभ।
रेवती नक्षत्र रात्रि शेष 06:03तक, उपरांत आश्विन नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मीन राशि में रात्रि शेष 06:38 तक,उपरांत मेष राशि में।
सूर्योदय 06:51,सूर्यास्त 05:09,
दिन का राहुकाल - दि 09:26 से 10:44 तक,इसके बाद दि 12:02 से 01:19तक।
आज के दिन - महानंदा नवमी व्रत,पंचक(भादवा) समाप्ति रात्रि शेष 06:03 बजे।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है

1. मेष राशि
आज खान-पान पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालीन कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी।

2. वृषभ राशि
काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करें। पारिवारिक कार्यों मे आप की पूछ परख बढेगी।

3. मिथुन राशि
आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति सम्भव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।

4. कर्क राशि
समाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। धर्म ग्रंथो के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

5. सिंह राशि
विपरीत परिस्थितियों का दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग है। उधार लिया पैसा कैसे चुकाएंगे, इसी सोच में परेशान रहेंगे। आप बहूत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते हैं, सतर्क रहे।

6. कन्या राशि 
आप की दिनचर्या आए बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हें। नौकरों पर नजर रखें।

7. तुला राशि
आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढेगा। आत्मविश्वास के बलबूते पर आगे बढेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

8. वृश्चिक राशि
अपने स्वास्थ के प्रति आप कितने लापरवाह है। किसी नए व्यापार में निबेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे। प्रसिद्धि मिलेगी।

9. धनु राशि
अपने संबंधों के प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढेंगे। निजी जीवन में भागदौड़, के बाद सफलता की संभावना है। आप के लिए शनि देव की आरधना लाभदायक रहेगी।

10. मकर राशि
नौकरी में बदलाव की चाहत के बावजूद फैसला लेने में अस्मन्जस्य की स्थित्ति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।

11. कुम्भ राशि
समय का सदुपयोग करें। अपनी संगत बदलें, दूसरे की उन्नति से दुखी न हों। आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदले। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।

12. मीन राशि
समय पर काम होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।

नोट - यह ध्यान रहे कि उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live