अपराध के खबरें

27 दिसंबर राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि ?

27/12/2020,रविवार।
अग्रहायण मास,शुक्ल पक्ष।
(संक्रांति अनुसार पौष मास)
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
दक्षिणायन,दक्षिण गोल:,
हेमंत ऋतु,पूर्वे काल:,

त्रयोदशी तिथि रात्रि शेष 06:08तक,उपरांत चतुर्दशी तिथि आरंभ।
कृतिका नक्षत्र दि 01:44 तक,उपरांत रोहिणी नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा वृष राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 06:50,सूर्यास्त 05:10,
दिन का राहु काल - दि 08:06 से 09:24 तक ,इसके बाद दि 02:26 से 03:54 तक।

आज के दिन - प्रदोष त्रयोदशी व्रत।
नोट - उपरोक्त्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का बोलचाल आज के दिन क्या कहता है।
1. मेष राशि
वैवाहिक जीवन बेहतर हो सकता है। आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा।वाणी पर संयम रखें। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आज आपको परिवार का समर्थन मिल सकता है।

2. वृषभ राशि
 आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे। आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। मानसिक शांति की तालाश में अध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा। धार्मिक कार्य आपके समय को खुशहाली में बदल सकता है।

3. मिथुन राशि
व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी। आज का समय अनुकूल हो सकता है।

4. कर्क राशि
 घर की साज सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है। आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। खुशी को दूसरे के साथ भी साझा कर सकते हैं।

5. सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए
उपयुक्त हो सकता है। जिनके लिए आप सदैव तत्पर रहते हैं, आज उन्हीं लोगों से आपको निराशा जनक व्यवहार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आजीविका में वृद्धि होगी। विगरे कार्य बन सकते है।

6. कन्या राशि
अपने आपको हर स्थिति में संतुलित रखे।आपकी सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग व समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे। सफलता हाथ लग सकती है।

7. तुला राशि
 अपने क्रोध पर काबू रखे
क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। समय पर सम्भल जाएं। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें। चिंता नहीं चिंतन करे।

8. वृश्चिक राशि
साहस के साथ आगे बढ़े।
अपने कॅरियर को ले कर चिंतित रहेेंगे। नए काम में शीघ्रता नहीं करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा। कोई धार्मिक पुस्तक पढ़े।

9. धनु राशि
स्वयं को किसी भी कार्यों में
व्यस्त रखे मस्त रहें। आप दूसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते हैं। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दुःख को छुपा रहे है। कुछ नया खुश खबरी मिल सकती है।

10. मकर राशि
धन मे बढ़ोतरी हो सकती है।आज आर्थिक योग प्रबल हैं। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि हो सकेगी। कार्य स्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी । कुछ हद तक सफलता मिल सकती है।

11. कुम्भ राशि
सोच विचार के साथ अपने शब्दों का प्रयोग करे,अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी। संयम और हौसला से आगे बढ़े।

12. मीन राशि
व्यापार मामला आगे बढ़ेगी।
नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। खुशी का माहौल हो सकता है।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live