अपराध के खबरें

28 दिसंबर राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि ?

28/12/2020,सोमवार।
अग्रहायण मास,शुक्ल पक्ष।
(संक्रांति अनुसार पौष मास)
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
दक्षिणायन,दक्षिण गोल:,
हेमंत ऋतु,पूर्वे काल:,

चतुर्दशी तिथि अहोरात्र।
रोहिणी नक्षत्र दि 03:58 तक,
उपरांत मृगशिरा नक्षत्र।
चंद्रमा वृष राशि में रात्रि 04:54तक,उपरांत मिथुन राशि में।
सूर्योदय 06:50,सूर्यास्त 05:10,
दिन का राहु काल - दि 08:06 से 09:24 तक इसके बाद दि 02:26 से 03:54 तक।

आज के दिन - प्रदोष चतुर्दशी व्रत, सर्वार्थ सिद्धि योग:,
नोट - उपरोक्त्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है

1. मेष राशि
अप्रिय शब्दों पर नियंत्रण रखें।
आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है। व्यर्थ के दिखाओ से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी। दिन उतार चढ़ाव रहेगा।

2. वृषभ राशि
खुद को व्यस्त रखना चाहिए।
काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मन चाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करें। पारिवारिक कार्यों मे आप की पूछ परख बढेगी। सम्मान भी मिल सकता है।

3. मिथुन राशि
पत्त्नी के बातो को समझने का प्रयत्न करे।आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति सम्भव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।

4. कर्क राशि
कोई खुशी की खबर मिल सकती है।समाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी।व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। 

5. सिंह राशि
सावधान रहे,आज शत्रुओं से सतर्क रहें। विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा।प्रेम प्रसंग के योग हैं।

6. कन्या राशि
क्रोध पर काबू रखे।
आप की दिनचर्या में आए बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। 

7. तुला राशि
सफलता हाथ लग सकती है।
आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढेगा। आत्मविश्वास के बल बुते पर आगे बढेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यो में रुचि बढ़ सकती है।

8. वृश्चिक राशि
खुद के प्रति सचेत रहे।अपने स्वास्थ के प्रति लापरवाह न बनें। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा।

9. धनु राशि
 व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढेंगे। निजी जीवन में भागदौड़, के बाद सफलता की संभावना है। आपके लिए शनि देव की आरधना लाभदायक रहेगी। शिव को मृगक्षाल अर्पण करे।

10. मकर राशि
व्यापार के लिए समय अनुकूल रहेगा।नौकरी में बदलाव चाहते हैं, पर फैसला लेने में अस्मन्जस्य की स्थिति रहेगी।साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे। चिंता से दूर रहने का प्रयत्न करे।

11. कुम्भ राशि
 समय अनुकूल रह सकता है।समय का सदुपयोग करें। अपनी संगत बदलें। दूसरों की उन्नति से दुखी न हो आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें।

12. मीन राशि
शांति से आगे बढ़े।समय पर काम न होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। संयम रखना चाहिए।

यह ध्यान रहे कि उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live