अपराध के खबरें

29 दिसंबर राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि ?

29/12/2020,मंगलवार।
अग्रहायण मास,शुक्ल पक्ष।
(संक्रांति अनुसार पौष मास)
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
दक्षिणायन,दक्षिण गोल:,
हेमंत ऋतु, पूर्वे काल:,

चतुर्दशी तिथि प्रातः 07:39 तक,
उपरांत पूर्णिमा तिथि आरंभ।
मृगशिरा नक्षत्र संध्या 05:49 तक, उपरांत आर्द्रा नक्षत्र।
चंद्रमा मिथुन राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 06:49, सूर्यास्त 05:11,
दिन का राहुकाल - दि 08:06 से 09:24 तक,इसके बाद दि 01:18 से 02:26 तक।

आज के दिन - पूर्णिमा व्रत।
नोट - उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है।

 1. मेष राशि
आज शिव चंदन से ॐ लिखकर बेलपत्र अर्पण करना चाहिए।
वित्तीय मामलों में दूसरों पर भरोसा न करें। भावनात्मक संबंधों में नजदीकिया बढेंगी। किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनीति तैयार करें। नौकरी में तरक्की के आसार हैं।

2. वृषभ राशि
जीवन साथी के प्रति वफादार होना चाहिए।
व्यस्त जिन्दगी में कुछ समय अपनों को भी दें। शिक्षा स्थल पर विवाद की स्थिति को टालें। किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरुर सोचें।

3. मिथुन राशि
कर्म में कमी न करे।
व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। आकस्मिक धन प्राप्ति आज हो सकती है। कला से लोगों को प्रभावित करेंगे।

4. कर्क राशि
सरस्वती को उजला फूल अर्पण करना बेहतर होगा।
लम्बे समय से चले आ रहे विवाद, आज सुलझ सकते हैं। संतान सुख संभव। विदेश जाने के योग के बीच जीवन साथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। किसी के देखा देखी में अपना नुकसान कर सकते हैं।

5. सिंह राशि
आपका आचरण ही आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा।
अपने व्यवहार और आचरण बदलें। अपने माता पिता से व्यवहार ठीक रखें। ध्यान रखें जैसा व्यवहार आप करेंगे वैसा आप के साथ भी हो सकता है,अपनी भूल सुधारें लाभ होगा।

6. कन्या राशि
क्रोध पर काबू रखना हितकर होगा।
परिवार की खिलाफ जा सकते। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ेंगे। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। पैर में चोट लग सकती है।

7. तुला राशि
अपना जीवन क्षेत्र को समझ बूझ के साथ चुने।
अपने कॅरियर के प्रति महतवपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लम्बी यात्रा के योग है। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से हो। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है।

8. वृश्चिक राशि
प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। आप क्यों दूसरे के मामलो में पड़ते हैं ,नुकसान आप का ही होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी। पिता के बात को ध्यान से सुने।

9. धनु राशि
समय बेफालतू न गमाए।
धार्मिक कार्यो में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यो को पूर्ण करें, आपका आलसी रवैये आपको नुकसान पहुंचा सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। लक्ष्मी गणेश की पूजा करे,राहत मिलने संभव है।

10. मकर राशि
कुछ हद तक बेहतर परिणाम मिल सकता है।
मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न होगा। आप के व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे, कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे। भाई बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकण खरीद सकते हैं। बच्चो को दुलार प्यार करे लाभ हो सकता है।

11. कुम्भ राशि
निर्णय सोचते हुए ले।
पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति आज हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा। जरूरतमंद की मदद करें, रुके कार्य बन जाएंगे। भूमि लाभ संभव। मिला जुला कर दिन बेहतर हो सकता है।

12. मीन राशि
माता का चरण छू कर बाहर निकले।कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कार्य स्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे। संध्या काल हनुमान को लाल फल अर्पण करे,लाभ होगा।

यह ध्यान रहे कि उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live