अपराध के खबरें

30 दिसंबर राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि ?

30/12/2020,बुधवार।
अग्रहायण मास ,शुक्ल पक्ष।
(संक्रांति अनुसार पौष मास)
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
दक्षिणायन,दक्षिण गोल:,
हेमंत ऋतु,पूर्वे काल:,

पूर्णिमा तिथि दि 08:44 तक,
उपरांत प्रतिपदा तिथि आरंभ।
आर्द्रा नक्षत्र रा 07:14 तक,
उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मिथुन राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 06:49,सूर्यास्त 05:11,
दिन का राहुकाल - दि 09:24 से 10:42 तक,इसके बाद दि 12:00 से 01:18 तक।

आज के दिन - मार्गी१५ स्नान दानादि: पूर्णिमा।हरिहर क्षेत्र स्नानं,हरिहरनाथ पुजन दर्शनादिकं। दत्तात्रेयावतार:।
नोट - उपरोक्त्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9579281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है
1. मेष राशि
वैसे सोचे हुए काम जल्द पूरा हो सकता है।
आज का पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। कार्यस्थल पर मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। वायु विकार से पीड़ित रहेंगे।

2. वृषभ राशि
मिले हुए समय का सद उपयोग करे।
समय रहते जरूरी दस्तावेजों को संभाल लें, सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दीबाजी न करें। परिवार की समस्या का समाधान होगा। निजी कार्य की व्यस्तता रहेगी।

3. मिथुन राशि
कुछ नया सकारात्मक हो सकता है।
आज रचनात्मक काम होंगे। नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपके लाभ में वृद्धि होगी। दैवीय कार्यों में दिन बीतेगा। जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

4. कर्क राशि
पारिवारिक जिम्मेदारियों को न भूले।
पारमार्थिक कार्यो में धन लगेगा। सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा और आप के प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। 

5. सिंह राशि
मन की बात सुनने का प्रयास करे।
कार्य की अधिकता के बीच सफलता से मनोबल मजबूत अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग हैं।

6. कन्या राशि
पत्नि से दिल की बात न छुपाए।
सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। कम बोलें अच्छा बोलें। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। 

7. तुला राशि
नोकरी का अवसर मिल सकता है।
व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से परेशान रहेंगे। किसी परिजन के साथ अपने विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देव स्थलों का भ्रमण करेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। 

8. वृश्चिक राशि
क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा बहुत नुकसान हो सकता है।
दिन की शुरुवात में क्रोध हावी रहेगा। मन माफिक काम न होने से परिजनों पर नाराज होंगे। नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा। 

9. धनु राशि
सावधानी से कार्य करे।
निवेश किए धन से अर्जित होने वाले वाले लाभ में विलंब होगा। संतान के लिए निर्णय लेने में दुविधा होगी। गणेश जी को पीला फल अर्पण करना लाभदायक होगा।

10. मकर राशि
अपना कदम सोचकर बढ़ाए।कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने के चक्कर में न उलझें। मेहनत करें। कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा बढ़ेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। 

11. कुम्भ राशि
 मन को भक्तिभाव में लगाने की कोशिश करेंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता आवश्यक है। भवन निर्माण के लिए ऋण लेना पड़ सकता है। आवश्यकता से ज्यादा खर्च को नियंत्रण करे।

12. मीन राशि
प्रातः काल गणेश जी को पांच दूर्वा अर्पण करे।
आलस को त्याग कर काम करें। रुके कार्य में सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश में सोच से अधिक लाभ होगा। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है। किसी के प्रति आकर्षित होंगे। चर्चा प्रेम का हो सकता है।

यह ध्यान रहे कि उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live