अपराध के खबरें

4 दिसंबर राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि ?

04/12/2020,शुक्रवार।
अग्रहायन मास,कृष्ण पक्ष।
शक संवत् 1942,
विक्रम संवत्2077,
दक्षिणायन,दक्षिण गोल:,
हेमंत ऋतु,पूर्वे काल:,

चौठ तिथि संध्या 06:00 तक,
उपरांत पंचमी तिथि आरंभ।
पुनर्वसु नक्षत्र दि 12:36 तक,
उपरांत पुष्य नक्षत्र।
चंद्रमा कर्क राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 06:46,सूर्यास्त 05:14तक।
दिन का राहु काल दि 09:25 से 12:01तक।

आज के दिन द्विरागमन पंचमयांग तिथि में।
नोट - उपरोक्त्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का बोलचाल आज के दिन क्या कहता है
मेष >
आज आपको कामयाबी मिलने की उम्मीद है। जो कार्य काफी दिनों से लंबित थे, उनके पूरे होने की उम्मीद है। आपका कार्य अच्छा चलेगा। परिवार के लोगों के साथ समय बिता पाएंगे। धन लाभ होने की संभावना है। विरोधी आपको नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा।  

वृषभ>
आज अपनी सामाजिक जिम्मेदारी पूरी करेंगे। आपके व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे। आपकी सराहना होगी। आपको निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। आज खर्च कुछ ज्यादा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ पास की जगह घूमने जा सकते हैं। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ऑफिस का माहौल ठीक रहेगा। 

मिथुन>
दफ्तर में कार्य ज्यादा होने से आपको कुछ समस्या का सामना करना पड़ सकता है। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। परिवार के बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। आपका किसी से विवाद होने की आशंका है। अचल संपत्ति को लेकर चली आ रही समस्या दूर हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। 

कर्क>
आज आपको लाभ होने की संभावना है। सगे-संबंधियों की ओर से शुभ सूचना मिलेगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। फील्ड में काम करने वालों को कुछ दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है। आमदनी बढ़ाने के नए मौके मिलेंगे। छात्रों का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस का काम समय पर पूरा कर पाएंगे। बचत करने की ओर ध्यान दें। 

सिंह>
आज आपके सभी कार्य समय पूरे होंगे। शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे। किसी मित्र के साथ पार्टी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अपने व्यवहार को कुछ सुधारने का प्रयास करें। ज्यादा गुस्सा करना सेहत के लिए ठीक नहीं है। परिवार के लोगों की जरूरतें पूरी कर सकते हैं। रिश्तेदारों की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। 

कन्या>
आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। दफ्तर में किसी से विवाद की आशंका है। तनावग्रस्त हो सकते हैं। प्रभु की आराधना में मन लगाने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। 

तुला>
छात्रों को आज कामयाबी मिलेगी। आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। आपके काम में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। नया काम आपको लाभ देगा। मित्रों से मुलाकात होगी। धार्मिक कार्यों खर्च सकते हैं। जुआ-लाटरी जैसे बुरे कामों से दूर रहें। जमीन आदि खरीदने का प्लान बना सकते हैं। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। 

वृश्चिक>
आज से आप दिनचर्या में परिवर्तन लाने का प्रयास कर सकते हैं। आपको दफ्तर में आज कुछ ज्यादा जिम्मेदारी रहेगी। अफसर आपकी सराहना करेंगे। कर्ज की रकम वापस मिलने में फिलहाल संदेह है। किसी अपरिचित के साथ मेलजोल न बढ़ाएं। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। परिवार के बुजुर्गों का ख्याल रखें। शुभ सूचना मिलेगी। 

धनु>
आज अपने परिवार के साथ किसी सामाजिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। दिन अच्छा बीतेगा। आपको कामयाबी मिलेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आमदनी बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। शासकीय कार्य पूरे होंगे। नया काम शुरू करने का प्लान बना सकते हैं। 

मकर>
आज आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों की मदद से आपके काम पूरे होंगे। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। काम को लेकर यात्रा पर जा सकते है। बिना वजह खर्च न करें। किसी को उधार देना पड़ सकता है। 

कुंभ>
आज आप अगर किसी समस्या से पीड़ित हैं तो अपने बुजुर्गों से सलाह माने, जिससे आपकी दिक्कत सुलझ सकती है। आप आज काफी शांत रहेंगे। आपके व्यवहार में सकारात्मकता रहेगी। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। युवाओं का काफी मेहनत करनी होगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। काम का दबाव कुछ कम रहेगा। 

मीन>
आज आपको दिखावे की प्रवृत्ति से बचना होगा। किसी की बात से आपको ठेस लग सकती है। आपके व्यवहार मेें चिड़चिड़ापन झलकेगा। आप शारीरिक दर्द से पीड़ित हो सकते हैं। खर्च अधिक होगा। छात्रों की समस्या का हल निकलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। 

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live