अपराध के खबरें

9 दिसंबर राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि ?

09/12/2020,बुधवार।
अग्रहायन मास, कृष्ण पक्ष।
शक संवत् 1942,
विक्रम संवत् 2077,
दक्षिणायन,दक्षिण गोल:,
हेमंत ऋतु,पूर्वे काल:,

नवमी तिथि दि 11:48 तक,
उपरांत दशमी तिथि आरंभ।
उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र दि 09:55 तक,उपरांत हस्त नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा कन्या राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 06:48, सूर्यास्त 05:12 तक।
दिन का राहु काल दि 09:25 से 10:43 तक,इसके बाद दि12:01 से 01:19 तक।
नोट - उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का बोलचाल आज के दिन क्या कहता है
1. मेष राशि -
आपके कार्यों की समाज में तारीफ होने से आपका रुतबा बढ़ेगा। व्यापार में इच्छानुकूल सफलता के योग हैं। कोई बड़े लाभ कि उम्मीद है। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। पारिवारिक कलेश रहेगा।

2. वृषभ राशि -
सभी काम सिद्ध होंगे। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सुखद यात्रा हो सकेगी। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मित्रों का साथ मिलेगा। उन्नति के अवसर हैं।

3. मिथुन राशि -
क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। भाइयों से विवाद हो सकता है। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। आर्थिक संकट दूर होगा स्वास्थ में सुधार होगा।

4. कर्क राशि -
आत्मविश्वास से कार्य करने पर वांछित प्रगति के योग हैं। व्यापार में नई योजनाओं के प्रति संभावनाएं बन सकेंगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी।भवन भूमि के मामले यथावत रहेंगे।

5. सिंह राशि -
आपके गुणों और योग्यताओं के कारण बिगड़े कामों में भी गति आ सकती है। नौकरी में प्रलोभन में नहीं रहें। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। यात्रा सुखमय रहेगी।विवाह बाधा दूर होगी। आर्थिक लाभ हो सकता है।

6. कन्या राशि -
वाणी पर संयम रखें। व्यापार अच्छा चलेगा। दुस्साहस हानिकारक हो सकता है। विलासिता की वस्तु क्रय करने का योग बनेगा।मौज मस्ती में समय बीतेगा। माता का स्वास्थ कमजोर रहेगा।

7. तुला राशि -
आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। व्यापार के विस्तार के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। किसी अच्छे मित्र से भेंट होगी। कर्ज सम्बंधित मामले आसानी से निपटेंगे। परिजनों का साथ मिलेगा।

8. वृश्चिक राशि -
कार्य स्थिति में सुधार की संभावना है। सुसंगति से हर्ष होगा। खान-पान का ध्यान रखें। अधिकारी सहयोग करेंगे। पारिवारिक चिंता रह सकती है।आप के कार्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। नौकरी में बदलाव सम्भव है।

9. धनु राशि -
पराक्रम व सुख-समृद्धि बढ़ने से अनेक रुके काम पूरे होंगे। कार्य विस्तार होगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंध घनिष्ठ होंगे। भाइयो से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है, सतर्क रहें।

10. मकर राशि -
सहयोग व अच्छे संबंधों के कारण लाभ होगा और उन्नति करेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा और उन्नत रहेगा। बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान होगा। प्रेम प्रसंग से दूर ही रहे तो अच्छा होगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

11. कुम्भ राशि -
जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आजीविका के लिए किए गए प्रयास सफल नहीं हो पाएंगे। आर्थिक कष्ट रहेगा। संतान की उन्नति में बाधा आ सकती है। दोस्तों का साथ मिलेगा।

12. मीन राशि -
बुरी आदतों को हावी न होने दें। सुख में कमी आएगी। शत्रुओं द्वारा बाधाएं उत्पन्न की जा सकती हैं। पारिवारिक क्लेश होगा। व्यापार, नौकरी की चिंता रहेगी। भागदौड़ अधिक होने से थकान रहेगी।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live