अपराध के खबरें

किसान आन्दोलन के शहीद सुरेन्द्र सिंह एवं रफिक आलम का शहादत दिवस मनाया गया

विमल किशोर सिंह

 मिथिला हिन्दी न्यूज, सीतामढ़ी रीगा :  (सीतामढ़ी) संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा ने किसान आन्दोलन के शहीद रफीक आलम तथा सुरेन्द्र सिहं के शहादत दिवस को 'चेतावनी दिवस'के रुप मे मनाया तथा देश मे चल रहे किसान आन्दोलन के 50 शहीद किसानों तथा सुरेन्द्र एवं रफीक की याद मे दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित किया।अध्यक्षता रीगा ईकाई के अध्यक्ष पारसनाथ सिंह ने की। 
किसान मैदान से सैकडों किसानों का जूलूस शहीद किसान अमर रहे,किसानआन्दोलन जिन्दाबाद के नारो के साथ शहीद स्मारक पहुच कर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित किया।
किसानों का जूलस  मिल चालू करो,  गन्ना मूल्य के बकाये तथा केसीसी की राशि का भुगतान करो,तीनो किसान विरोधी कानून रद्द करो,एमएसपी को कानूनी दर्जा दो,के नारों के साथ  चीनी मिल चौक पहुंच कर अपने कृषि उत्पाद गन्ना को जलाकर विरोध दर्ज कराया फिर चीनी मिल ,किसान तथा कामगारों की तबाही तथा मिल की पेराई शुरु नही होनेके बाद  सीएमडी का पुतला दहन किया 
 श्रद्धांजलि अर्पित करनेवालों मे मोर्चा के उतर बिहार के अध्यक्ष डा आनन्द किशोर, शहीद सुरेन्द्र सिंह के पुत्र संतोष कुमार सिंह, अध्यक्ष जलंधर यदुबंशी,उपाध्यक्ष चन्द्रदेव मंडल,डा.देवेश ठकुर, रमेश प्रसाद सिंह, रामजनम गिरी,शशिधर शर्मा, कौशल किशोर सिंह,शंकर मंडल,कुलदीप यादव,रणधीर प्रसाद सिंह,प्रमोद बिहारी मिश्र,चन्देश्वर चौधरी,राज किशोर सिंह,दीनानाथ पाठक,त्रिपुरारी कुमार सुमन,ब्रजेश कुमार मिश्र,,सत्यम कुमार,मोहन राम,विजय कुमार सिंह,दिनेश सिंह, अशोक निराला पूर्व मुखिया राज किशोर सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live