अपराध के खबरें

गुड्डू सिंह बने पताही प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि

 प्रिंस कुमार 

मिथिला हिन्दी न्यूज :-विधायक ने प्रखंड के सभी पदाधिकारियों को पत्र लिखकर दी जानकारी पताही प्रखण्ड के परसौनी कपूर गांव निवासी अभय प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह को चिरैया विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता द्वारा पताही प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी विधायक द्वारा पत्र लिखकर प्रखंड के सभी पदाधिकारियों को दी गई है। विधायक प्रतिनिधि बनने पर उन्होंने कहा कि विधायक के द्वारा जताए गए विश्वास को मैं पुरजोर तरीके से निभाने का प्रयास करूंगा। साथ ही प्रखंड स्तर पर होने वाले सभी विकास के कार्यों एवं जनता के कार्यों के प्रति जागरूक रहूंगा।गुड्डू सिंह को विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने पर भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह चौहान, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र ,भाजपा नेता चंचल सिंह, सुनील कुमार, जदयू नेता चंद्र भूषण कुमार सहित दर्जनों लोगों ने बधाई दी है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live