अपराध के खबरें

भगवान श्री राम राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक पुरुष महान देश भक्त थे



मोरवा/संवाददाता।


समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड ररियाही पंचायतमें में आयोजित श्रीराम विवाहोत्सव में बताया की देश की राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक पुरुष और महान देशभक्त थे भगवान श्री राम। यह बात बताई भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड उपाध्यक्ष एवं ररियाही पंचायत के मुखिया फूलन कुमार सिंह ने ररियाही पंचायत में आयोजित श्रीराम विवाहोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए। वक्ताओं ने राम और सीता के आदर्श दांपत्य से प्रेरणा लेकर जीवन को एवं संसार को सुख में बनाने के लिए लोगों का आह्वान किया। इस अवसर पर भगवान श्री सीताराम की मूर्ति के साथ जुलूस निकालकर क्षेत्रीय परिक्रमा की गई। भगवान से सीताराम की झांकी जैसे ही समारोह स्थल पर पहुंचे भगवान श्री राम और माता जानकी के जयकारों से संपूर्ण क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। समारोह के परिक्रमा जुलूस का नेतृत्व मुखिया फूलन कुमार सिंह, लल्लन प्रसाद सिंह, राजन कुमार सिंह, डॉ गोलू कुमार सिंह , सरपंच मनोज पंडित, संजय शर्मा, राम नरेश शर्मा आदि लोग कर रहे थे।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live