अपराध के खबरें

परिवहन मंत्री का किया गया पुतला दहन विवादित बयान को लेकर के जन आक्रोश में घिरा परिवहन मंत्री

संवाद 

शिवहर - परिवहन मंत्री शीला मंडल के अपने ही विवादित बयान पर जन आक्रोश के बीच घिरा। वही शीला मंडल के विवादित बयान को लेकर के करणी सेना में गर्माहट शुरू हो गई है,लोगों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
वही करणी सेना द्वारा शहर के जीरो माइल चौक पर परिवहन मंत्री का पुतला फूंका गया है। उन्होंने बताया कि शीला मंडल द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया गया है। उनके ऊपर विवादित बयान दिया गया है,जो कहीं से बर्दाश्त करने वाली बात नहीं है। क्योंकि हमारे देश को आजादी दिलाने में उनलोगों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी है। हमारी देश की रक्षा के लिए वह हमेशा सीमाओं पर सरहद पर बने रहते हैं।
वहीं करणी सेना के जिलाअध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा है कि स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करना बर्दाश्त नहीं होगा, जो हमारे देश को आजादी दिलाने के लिए अपनी जान तक की बाजी लगा दी और वह शहीद हो गए। साथ में उन्होंने मुख्यमंत्री से शीला मंडल को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की भी मांग की है।
मौके पर करणी सेना के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, बजरंगी सिंह, राकेश कुमार, सुमन सिंह छोटू सिंह ठाकुर दीपू सिंह, छोटू सिंह, अमन सिंह समेत काफी संख्या में करणी सेना का सदस्य मौजूद थें।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live