अपराध के खबरें

किसान चौपाल का आयोजन कर जैविक खेती पर बल को विस्तार पूर्वक समझाया गया

मोरवा/संवाददाता। 



समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के सारंगपुर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत फुलवरिया कुशवाहा टोले में शनिवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया।बीएओ जगदीश प्रसाद सिन्हा ने जैविक खेती पर बल देते हुए किसानों को प्रोत्साहित किया। मुखिया बड़े लाल साहनी की अध्यक्षता एवं कृषि समन्वयक प्रभात कुमार सिंह के संचालन में एसएमएस रणधीर कुमार मिश्र, संजीव कुमार शर्मा, मिथिलेश कुमार, सच्चिदानंद सहनी, विनोद कुमार एवं प्रभात कुमार के द्वारा कृषि विभाग के द्वारा चलाई जाने वाली सभी योजनाओं, धान अधिप्राप्ति, मिट्टी जांच फसल अवशेष प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा करते हुए किसानों को इसके फायदों से अवगत कराया गया।पंचायत समिति सदस्य वासुदेव साहनी विष्णु देव सहनी रामचंद्र सिंह, राजेश सिंह, संजीव कुमार , राम लखन , भाव आनंद झा, नरेश कुमार सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live