अपराध के खबरें

10 जनवरी राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि ?

10/01/2021,रविवार।
पौष मास,कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
दक्षिणायन,दक्षिण गोल:,
हेमंत ऋतु, पूर्वे काल:,
द्वादशी तिथि दि 03:37 तक,
उपरांत त्रयोदशी तिथि आरंभ।
अनुराधा नक्षत्र दि 09:56 तक,
उपरांत जेष्ठा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा वृश्चिक राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 06:46,सूर्यास्त05:14 तक।
दिन का राहुकाल - दि 10:42 से 12:01 तक।

आज के दिन - प्रदोष त्रयोदशी व्रत, सुति स्नानं ।
नोट - उपरोक्त्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है

1. मेष राशि
केवल पैसा कमाने में ही न लगे अपनी जरूरी जिम्मेदारी भी पूरी करें । व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे । नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं । आर्थिक लाभ होगा।

2. वृषभ राशि
उचित होगा अपने व्यवहार में परिवर्तन लाए, अन्यथा कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है । आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होगे।कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है । मान कीर्ति में वृद्धि होगी।

3. मिथुन राशि
व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं । पारिवारिक यात्रा के योग हैं । धर्म कर्म में रूचि बढेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनीक के प्रयोग से लाभ होगा।

4. कर्क राशि
आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदले और अच्छा सोचे। बुजुर्गो के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनो को साकार करने का समय आ गया है , पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं ।

5. सिंह राशि
मन ही मन किसी बात से परेशान हैं , अपने विश्वसनीय जनो से विचार कर निर्णय ले। शत्रु सक्रिय होगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं । पूर्व में किये निवेशो से लाभ होगा।

6. कन्या राशि
अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझे,गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ो का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बाते और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताय, नुकसान हो सकता है ।

7. तुला राशि
जोखिम के कार्यो से दूर रहे। किसी अजनबी पर भरोसा न करे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं , सतर्क रहे। धन संचय में सफल होगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

8. वृश्चिक राशि
जीवन में कई उतार चडाव आते हैं, आप इस तरह हताश हो कर बैठ गए तो नुकसान आप के साथ कई लोगो का भी होगा। कारोबार में उन्नति के योग हैं । कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

9. धनु राशि
भाग्योदय का समय है। पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं, सफल होगे। कार्यस्थल पर मशीनरी स्थान परिवर्तन समस्याओ का समाधान देगा ।

10. मकर राशि
परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है । कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा हैं । झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।

11. कुम्भ राशि
कम तो टालना बंद करे और समय पर कार्य को करना सीखे। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होगे। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतो का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।

12. मीन राशि
बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाए। खुद के तौर तरीके को बदले। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगो को नुकसान हो सकता है।

यह ध्यान रहे कि उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live