अपराध के खबरें

19 जनवरी राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि ?

19/01/2021,मंगलवार।
पौष मास,शुक्ल पक्ष।
(संक्रांति अनुसार माघ मास)
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
उत्तरायण,दक्षिण गोल:,
शिशिर ऋतु, पूर्वे काल:,

षष्ठी तिथि दि 11:47 तक,
उपरांत सप्तमी तिथि आरंभ।
उत्तराभाद्रपद नक्षत्र दि 10:55 तक,उपरांत रेवती नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मीन राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 06:43,सूर्यास्त 05:17,
दिन का राहुकाल - दि 08:02 से 09:22 तक,इसके बाद दि01:21 से 02:40 तक।
🌹🌎🌹
नोट - 01.
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
02.
18/01/2021,सोमवार का हमारे द्वारा आप सभी के समक्ष पंचांग कुछ निजी कारण से नहीं पहुंच पाया इसके लिए क्षमा चाहता हूं
पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है

1. मेष राशि
विवाह योग्य जातको के लिए समय शुभ है। पुराने रुके कार्य पूरे हो सकेंगे। गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा। परिश्रम का पूरा फल आज आपको मिलेगा। जोखिम-जवाबदारी के कार्यों से दूर रहें।

2. वृषभ राशि
आजीविका में वृद्धि होगी। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। पारिवारिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी। विरोधियों से सावधान रहें। फिजूलखर्ची से बचना चाहिए।

3. मिथुन राशि
जीवन साथी के स्वास्थ की चिंता बनी रहेगी। भाइयों से खटपट हो सकती है। विद्यार्थियों को परिश्रम से अच्छे फल मिलने की उम्मीद है। रुके हुए कार्य पूर्ण किए जा सकेंगे।

4. कर्क राशि
संभल कर निर्णय लें आप की एक गलती कॅरियर ख़त्म कर सकती है। नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बनती है। पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी। राजनीति में संभल कर निर्णय लें।

5. सिंह राशि
दिन उत्तम रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। मनानुकूल भोजन की प्राप्ति होगी। कामकाज, व्यवसाय ठीक चलेगा। सहयोगी कर्मचारियों से मदद मिलेगी। भाग्योदय के कारण लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

6. कन्या राशि
दिन खुशनुमा रहेगा। आपकी सलाह को स्वीकार किया जाएगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखना आवश्यक है।

7. तुला राशि
आर्थिक परेशानी का सामना करना होगा। मौके का लाभ उठा सकेंगे। अति उत्साह से हानि होने की आशंका है। घर में किसी से विवाद होगा। व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लें।

8. वृश्चिक राशि
आर्थिक निवेश लाभदायी रहेगा। ब़ड़े लोगों से मुलाकात के अवसर आएंगे, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। अपनी बुरी आदतों पर नियंत्रण रखना होगा।

9. धनु राशि
राजकार्य में लाभ मिल सकता है। मधुर संबंध बनेंगे, जो लाभदायी रहेंगे। व्यापार में नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। संतान से सुख मिलेगा। जरूरत से ज्यादा संग्रह नहीं करें।

10. मक़र राशि
संतान की चिंता से तनाव बढेगा। पारिवारिक समस्या हल होगी। सामाजिक आयोजनों में रुचि लेंगे। भागीदारी में नए अनुबंध लाभकारी होंगे। आवेश में आकर कभी कोई कार्य न करें।

11. कुंभ राशि
नई साझेदारी से लाभ सम्भव है। व्यापार-व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी। कोर्ट-कचहरी के कामों में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। कर्ज से दूर रहें।

12. मीन राशि
अवसर बार बार हाथ नही आते, मौके का लाभ लें। व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक समय। कार्यस्थल पर अनुकूल संयोग प्राप्त होंगे। मौके का फायदा उठाना आपके हाथ में है।

यह ध्यान रहे कि उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live