अपराध के खबरें

1 फरवरी राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि ?



01/02/2021,सोमवार।
माघ मास,कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत 2077,
शक संवत् 1942,
उत्तरायण,दक्षिण गोल:,
शिशिर ऋतु पूर्वे काल:,

चौथ तिथि रा 08:10 तक,
उपरांत पंचमी तिथि आरंभ।
उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रा 01:52 तक,उपरांत हस्त नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा सिंह राशि में दि 08:43 तक,उपरांत कन्या राशि में।
सूर्योदय 06:36,सूर्यास्त05:24,
दिन का राहुकाल - दि 07:55- 09:17,इसके बाद दि 02:45- 04:06 तक।

आज के दिन - भालचंद्र चौथ व्रत।
नोट - उपरोक्त्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है


1. मेष राशि
किसी भी कार्य को करने के लिए धैर्य जरूरी है, आप भी समय का इन्तजार करें। जरूरी दस्तावेजों को एकत्रित करने में समय व्यतीत होगा। निजी संबंधों में मजबूती आएगी। क्रोध की अधिकता रहेगी।

2. वृषभ राशि
मित्रों से आज मनमुटाव हो सकता है। जरूरी कार्य को समय पर पूर्ण करें। स्वयं कार्य के प्रति समर्पित हों, तो आगे लाभ होगा। मन को एकाग्र करने के लिए आध्यात्म का सहारा लें, आश्चर्यकारी लाभ होगा।

3. मिथुन राशि
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। लेन देन के मामले में संदेह की स्थिति निर्मित हो सकती है। सूझबुझ से काम लें। नौकरी की तलाश में यात्रा हो सकती है। सुख सुविधा के सामानों पर खर्च होगा।

4. कर्क राशि
विरोधी आप की प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास करेंगे। तालमेल की कमी के चलते कार्यस्थल पर विवाद संभव। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा। पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे।

5. सिंह राशि
उत्साह में वृद्धि के योग हैं। नया कार्य शुरू करने से सफलता मिलेगी। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। नए लोगो से संपर्क बढेगा। समय अनुकूल है।

6. कन्या राशि
किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए, हिम्मत से आगे बड़े सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढेंगे। पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।

7. तुला राशि
भावनात्मक रिश्तों में नजदीकिया बढ़ेगी। युवा वर्ग योग्यता अनुरूप नौकरी नहीं मिलने से उदास रहेंगे। रुके कार्यो में गति आयगी। विरोधी परास्त होंगे। धन लाभ संभव।

8. वृश्चिक राशि
अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, नुकसान हो सकता है। किसी की कही बातों को दिल से न लें क्योंकि यह संसार का नियम है जिस पेड़ पर फल लगते हैं लोग वहीं पत्थर मारते हैं। नेकी के रास्ते ही चले लाभ होगा। यात्रा संभव।

9. धनु राशि
सहयोगी समय चल रहा है। विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। निवेश में जल्दबाजी मुसीबत में डाल सकती है। समय रहते अपने परिवार के प्रति दायित्वों को पूरा करें। सलाह लें कर अपना कार्य करें।

10. मकर राशि
किसी के दिखावे में आकर अपना व्यवहार न बदलने से आपका ही फायदा होगा। अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए मेहनत में लगे रहें, सफलता मिलेगी। अनावश्यक झगडे हो सकते हैं।

11. कुम्भ राशि
किसी विशिष्ट अतिथि का आगमन आज हो सकता है। अपने अधिकारी को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मी आपसे द्वेष रखते हैं सतर्क रहें और शिकायत का मौका न दें। पीले रंग के प्रयोग से लाभ संभव।

12. मीन राशि
कार्य के प्रति आप की रूचि अधिकारियों को प्रभावित करेगी। साझेदारी से लाभ संभव है। अनाज व्यापारियों के लिए समय उत्तम है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है।

यह ध्यान रहे कि उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
नोट - ज्योतिष, हस्तलिखित जन्म कुंडली,वास्तु, यज्ञो पवित,विवाह,पूजा पाठ, महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live