अपराध के खबरें

2 जनवरी राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि ?

02/01/2021,शनिवार।
पौष मास,कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
दक्षिणायन,दक्षिण गोल:,
हेमंत ऋतु,पूर्वे काल:,

तृतीया तिथि दि 08:55तक,
उपरांत चतुर्थी व्रत आरंभ।
आश्लेषा नक्षत्र रा 08:26 तक,
उपरांत मघा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा कर्क राशि में रा 08:26 तक,उपरांत सिंह राशि में।
सूर्योदय 06:48 तक, सूर्यास्त 05:12 तक।
दिन का राहुकाल - दि 06:47 से 08:06 तक,इसके बाद दि 01:19 से 02:37 तक,इसके बाद दि 03:55 से 05:13 तक।

आज के दिन - लम्बोदर चतुर्थी व्रत।
नोट - उपरोक्त्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है

1. मेष राशि
धनकोष में वृद्धि होगी। अपने कॅरियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्म विश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं तो आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

2. वृषभ राशि
लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुक्सान का कारण बन सकता है।

3. मिथुन राशि
किसी समाज सेवी संस्थान में आपके विशेष योगदान व निष्ठा की वजह से मान-सम्मान तथा यश में भी वृद्धि होगी। युवा व विद्यार्थियों को किसी विशेष कार्य में अवश्य ही सफलता मिलेगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूजी लगानी पड़ सकती है।

4. कर्क राशि
क़ानूनी मामलों की वजह से तनाव मुमकिन है। लेकिन, दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक तौर पर फ़ायदा होगा। शांति से फैसले लें, विवाह के लिए समय अनुकूल हैं। दिमाग को ठंडा रखें। आपका व्यवहार सबको पसंद आएगा, तारीफ भी होगी।

5. सिंह राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सोसाइटी के लोग आज आपके व्यक्तित्व से खुश हो सकते हैं। आज किसी बुजुर्ग की मदद करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है।

6. कन्या राशि
किसी बात पर जिद करने या अड़ जाने से आपके ही काम खराब होंगे। किसी मित्र के साथ विचार विमर्श करना आपकी समस्याओं का हल निकाल सकता है। आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्दि के आसार हैं। पूराने निवेश से लाभ होगा।

7. तुला राशि
मुमकिन है कि कामकाज के मोर्चे पर यह काफ़ी मुश्किल दिन रहे। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएं। आपके निरंकुश व्यवहार के चलते पारिवारिक सदस्य ख़फ़ा हो सकते हैं।

8. वृश्चिक राशि 
शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। कारोबार में आज काम को पूरा करने के लिये दो-चार लोगों से राय जरुर लें। यात्रा के सुखद परिणाम हासिल हो सकते हैं।

9. धनु राशि
भावनाओं में आकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। कोई पेमेंट भी रुकने से मन परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से किसी प्रकार की वाद-विवाद की स्थिति ना उत्पन्न होने दें। जीवन साथी के साथ विवाद सम्भव है।

10. मकर राशि
नौकरों और सहकर्मियों से परेशानी होने की संभावना। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। सिंगल युवक युवतियों को लव पार्टनर मिल सकता है। प्रेम के रिश्ते मजबूत होंगे।

11. कुम्भ राशि
आज कोई करीबी आपकी मदद कर सकता है। कैटरिंग से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा है, उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। लोगों की मदद से आपकी इनकम बढ़ सकती है, आज के दिन मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं। पिता से मतभेद समाप्त होंगे।

12. मीन राशि
आज तरक्की के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। समाज सेवी संस्था में भी आपका सहयोगात्मक योगदान रहेगा। इस समय व्यय की स्थितियां ज्यादा बन रही है, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। चोकाने वाले समाचार मिल सकते हैं।।। 

नोट - यह ध्यान रहे कि उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live