अपराध के खबरें

22 जनवरी राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि ?

22/01/2021,शुक्रवार।
पौष मास,शुक्ल पक्ष।
(संक्रांति अनुसार माघ मास)
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
उत्तरायण, दक्षिण गोल:,
शिशिर ऋतु,पूर्वे काल:,

नवमी तिथि संध्या 05:47 तक,
उपरांत दशमी तिथि आरंभ।
भरणी नक्षत्र संध्या 05:21 तक,
उपरांत कृतिका नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मेष राशि में रा 01:00तक,उपरांत वृष राशि में।
सूर्योदय 06:42,सूर्यास्त 05:18 तक।
दिन का राहुकाल - दि 09:20 से 12:00 तक।

नोट - उपरोक्त्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है।

1. मेष राशि
कार्यस्थल पर आशानुकूल माहौल मिलेगा। संतान सुख सम्भव है। शुभ समाचार मिलेगा। लाभप्रद सौदा हाथ में आएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी।

2. वृषभ राशि
समय का लाभ लेना सीखें।अधिकारियों से आश्वासन मिलेगा आकस्मिक घटनाएं परेशान करेंगी | बढ़ता खर्च पूरा करने के लिए नया काम हाथ में लेंगे | दाम्पत्य सुख मिलेगा | स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |

3. मिथुन राशि
कोई बड़ा आर्थिक लाभ होगा।पद प्रतिष्ठा में वृध्दि के योग है। कारोबार में सफलता मिलेगी | लेखन और कला से जुडे लोगों को सम्मान मिलेगा | साथ ही वादा पूरा से प्रसन्नता रहेगी | धार्मिक कार्यक्रमों रुचि बढेगी |

4. कर्क राशि
सकारात्मक सोच आपकी आगे बढ़ने में मदद करेगी। मन से काम किया तो इच्छित लक्ष्य हासिल कर लेंगे। खामोशी के बजाय अपनी बात रखें , गलत-फहमी दूर होगी। नौकरी में बेहतर विकल्प मिलेंगे। स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी। परिणय चर्चा में सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी।

5. सिंह राशि
कार्यस्थल पर माहौल गरमा सकता है। सबको साथ लेकर चलने में ही भलाई है। कारोबारी यात्रा होगी। वक्त पर मदद मिलने से काम पूरा होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशि
ध्यान रहे मेहनत करेगे तो ही जीवन में सफल होंगे। परिजनों की मदद से घरेलू काम पूरे कर लेंगे। समय अच्छा रहेगा , युवाओं को रोजगार मिलने से प्रसन्नता होगी।

7. तुला राशि
दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी। लाभदायी योजना में पूंजी निवेश करेंगे | सोच - समझकर वादा करें | वाणी पर नियंत्रण रखें | आर्थिक स्थिति सुढृढ होगी | उच्च अध्ययन के लिए विदेश जाना पडेगा |

8. वृश्चिक राशि
जीवन साथी के साथ लंबे समय के बाद यात्रा होगी।युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करना पडेगा | नए संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे | मित्रों के सहयोग से काम बनते चले जाएंगे | खर्च बढेगा |

9. धनु राशि
समय अनुकूलता का आभास होगा।राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। यात्रा में अपने सामान के प्रति सचेत रहें चोरी या खोने की आशंका है।

10. मकर राशि
तरक्की के साथ ही मांगलिक यात्रा के भी योग हैं | काम की तारीफ होगी | कारोबारी काम में तेजी आने से प्रसन्नता होगी | अटका धन वसूलने के लिए किसी की मदद लेनी पडेगी | स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |

11. कुम्भ राशि
कार्यो में गति आयगी ।अटके काम पूरे होंगे। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। युवाओं को अध्ययन के लिए विदेश जाना पडेगा। भावनात्मक संबंध रिश्तों में बदल सकते है। यात्रा सम्भव हैं।

12. मीन राशि
अपने क्रोध पर काबू रखें। रूखे व्यवहार से अपनों को नाराज कर लेंगे। मन की बात कहने से दुविधा दूर होगी। संबंध सुधारने की पहल करेंगे। परिणय चर्चओं में युवाओं को सफलता मिलने से खुशी होगी। जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे।

यह ध्यान रखना चाहिए कि उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live