अपराध के खबरें

27 जनवरी राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि ?



27/01/2021,बुधवार।
पौष मास,शुक्ल पक्ष।
(संक्रांति अनुसार माघ मास)
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
उत्तरायण, दक्षिण गोल:,
शिशिर ऋतु पूर्वे काल:,

चतुर्दशी तिथि रा 12:43 तक,
उपरांत पूर्णिमा तिथि आरंभ।
पुनर्वसु नक्षत्र रा 03:43 तक,
उपरांत पुष्य नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मिथुन राशि में रा 09:27 तक,उपरांत कर्क राशि में।
सूर्योदय 06:39,सूर्यास्त 05:21,
दिन का राहुकाल - दि09:18 से 10:39 तक,इसके बाद 12:00से01:21 तक।

आज के दिन - प्रदोष चतुर्दशी व्रत।
नोट - उपरोक्त्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है

मेष राशि
भाग्य के भरोसे न बैठें, कर्म करें। व्यापारिक लाभ होगा। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ पर ध्यान दें। संत दर्शन संभव।

वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ है। पुराने मित्रों से भेंट होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवादों को टालें, पूंजी निवेश से लाभ होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

मिथुन राशि
पुराने मामले सुलझ सकते हैं। परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद संभव। आपके अपने आपको धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहें। आकस्मिक धन लाभ संभव। व्यापार विस्तार की योजना टालें।

कर्क राशि
 मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रस्सन करेगी। संतान का सुख मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ में लाभ होगा। स्वयं पर विश्वास करें, दूसरे की देखा-देखी न करें।

सिंह राशि
कई दिनों से रुके कार्यों में गति आयेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। हर किसी को अपने मन की बात न बताएं, नुकसान हो सकता है। मकान संबंधित समस्या का समाधान होगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदायी है।

कन्या राशि
 कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव। सुख सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आयेगी। न्याया पक्ष मजबूत होगा।

तुला राशि
 मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। पारिवारिक यात्रा के योग है। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य बाधित होंगे। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।

वृश्चिक राशि
विरोधी सक्रीय होंगे। योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं।

धनु राशिफल 
नई उर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलू काम काज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्य स्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमी भवन में निवेश कर सकते हैं। यात्रा टालें।

मकर राशि
स्वास्थ पर ध्यान दें। जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधों में कटुता आयेगी। व्यर्थ के कार्यों में रूचि बढ़ेगी। बुरी संगत छोड़ दें। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। समय के साथ सब ठीक हो जायेगा।

कुंभ राशि
 व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे। अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है।

मीन राशिफल
कई दिनों से रूके कार्यों में गति आयेगी। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारों को शुद्ध करें। व्यापारिक यात्रा हो सकती हे। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे।

यह ध्यान रहे कि उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live