अपराध के खबरें

28 जनवरी राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि ?

28/01/2021,गुरुवार।
पौष मास,शुक्ल पक्ष।
(संक्रांति अनुसार माघ मास)
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
उत्तरायण, दक्षिण गोल:,
शिशिर ऋतु,पूर्वे काल:,
पूर्णिमा तिथि रा 12:43 तक,
उपरांत प्रतिपदा तिथि आरंभ।
पुष्य नक्षत्र रा 04:42 तक,
उपरांत आश्लेषा नक्षत्र आरंभ।
सूर्योदय 06:38, सूर्यास्त 05:22,
दिन का राहुकाल - दि02:42 से 05:24 तक।

आज के दिन - पौषीपूर्णीमा,स्नानदान-व्रतादौ।
नोट-उपरोक्त्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है

1. मेष राशि -
आपका मन बेचैन हो सकता है। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। आज के दिन अपने प्रिय से कोई तल्ख़ बात न कहें. कार्यक्षेत्र में लोगों का नेतृत्व आपकी निष्ठा आगे बढ़ने में मददगार सिद्ध होगी। आज आपकी पार्टनरशिप में कोई बाधा आ सकती है। बातचीत से पहले आत्मचिन्तन करें।

2. वृषभ राशि -
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। ऐसे में आज जिस काम को करेंगे वो समय पर पूरा हो जाएगा। आज तरक्की के कुछ ऐसे मामले सामने आएंगे जिसमें जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। नई जॉब का ऑफर मिल सकता हैं। आज आपकी लाइफ में कोई अजनबी पार्टनर आ सकती है।

3. मिथुन राशि -
आज आपसी मतभेदों को भुलाकर अपने रिश्तों को कायम रखने का दिन है। अपनी सोच को सकारात्मक रखते हुए सावधानी पूर्वक निर्णय लें। मित्रों एवं परिजनों के साथ मनमुटाव होने की और आरोग्य बिगड़ने की संभावना है। आज का दिन मध्यम फलदायी है। ऑफिस की टेंशन को अपने प्रेम संबंधों पर न हावी होने दें।

4. कर्क राशि -
आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। माता-पिता की सेहत पर ज़्यादा ध्यान दिए जाने की ज़रूरत है। वरिष्ठ सहकर्मी और रिश्तेदार मदद का हाथ बढाएंगे।

5. सिंह राशि -
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार में माहौल खुशनुमा रहने के साथ ही माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के लोग अगर किसी नये बिजनेस की शुरुआत करना चाहते है तो आज का दिन शुभ हैं। बेरोजगारो को किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। लक्ष्मी जी को सफेद फूल चढ़ाएं, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

6. कन्या राशि -
आज ज्यादा खर्चे का दिन है। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े होंगे। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। आर्थिक प्रयासों में परिश्रम अधिक करना होगा तभी जाकर आय के साधनों में वृद्धि कर पाएंगे। मन दुविधायुक्त रहेगा। बोलने पर संयम रखें

7. तुला राशि -
आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। रिश्तेदारों की वजह से कुछ तनाव पैदा हो सकता है, हालात पर क़ाबू पाने के लिए अपने ऊपर नियंत्रण रखें। प्रेम के मामले में आज का दिन आपके लिए लकी है।

8. वृश्चिक राशि -
आज का दिन सामान्य रहेगा। मित्रों के सहयोग से रूके हुए कार्य पूरे हो जायेंगे। प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए दिन फायदेमंद है, किसी प्रापर्टी की बिक्री से काफी लाभ होगा। लवमेट की सेहत पहले से बेहतर होगी। मेडिटेशन करें, आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। नए प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है।

9. धनु राशि -
आज ऑफिस में किसी की बुराई करने से परेशानी होगी। भविष्य को लेकर कोई आशंका आपके मन में रहेगी। परिस्थितियों से मजबूर होकर आपको कुछ बदलाव करने पड़ेगे। यह परिवार में दबदबा बनाए रखने की अपनी आदतों को छोड़ने का वक़्त है। आज के आपको दिन भरपूर रोमांस मिलेगा। वाणी पर संयम रखें।

10. मकर राशि -
ख़र्चों में इज़ाफ़ा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी आपको भविष्य के लिए पैसे जमा करने चाहिए, नहीं तो आगे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आज हो सकता है कि पहली नज़र में ही आपको कोई पसंद कर ले। किसी दोस्त से संबंध मजबूत हो सकते हैं। पति-पत्नी के लिए आज का दिन ठीक होगा।

11. कुंभ राशि -
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। ऑफिस में दिन अच्छा बीतेगा, नए दोस्त बनेंगे। इस राशि के वकीलों को किसी पुराने केस में जीत हासिल होगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने जाएं, आपकी मनोकामना पूरी होगी। अगर सामने से कोई बात कहने में आप झिझकते हैं तब आप मेसेज के द्वारा अपना पक्ष रखें क्योंकि बातों का क्लियर होना जरूरी है।

12. मीन राशि -
आज आपको काम के प्रति अपने समर्पण और निष्ठा के लिए शाबाशी भी मिलने की संभावना है। साथ ही रूका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं, कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। वहीं आज का दिन घटनाओं से भरा रहेगा, स्थितियां आपके सामने किसी पुरानी अवांच्छित बात को फिर से लाकर खड़ी कर सकती हैं।

यह ध्यान रहे कि उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live