अपराध के खबरें

6 जनवरी राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि ?

06/01/2021,बुधवार!
पौष मास,कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
दक्षिणायन,दक्षिण गोल:,
हेमंत ऋतु,पूर्वे काल:,

अष्टमी तिथि रा 12:49 तक,
उपरांत नवमी तिथि आरंभ।
हस्त नक्षत्र संध्या 04:26 तक,
उपरांत चित्रा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा कन्या राशि में रा 03:38 तक,उपरांत तुला राशि में।
सूर्योदय 06:47,सूर्यास्त 05:13 तक।
दिन का राहुकाल - दि 09:24 से 10:43 तक,इसके बाद दि 12:02 से 01:20 तक।

उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है

1. मेष राशि
साेचे कार्य समय पर होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। घर-परिवार में चल रहे विवादों के कारण चिंतित रहेंगे। नाैकरी में भागदौड़ रहेगी। दान धर्म कर सकते हैं।

2- वृषभ राशि
नया वाहन, मशीनरी पर धन खर्च होगा। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। परिवारिक कार्यकमाें में भागदौड़ अधिक होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

3. मिथुन राशि
अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। संतान सुख मिलेगा। परिणय कार्य की रुकावटें दूर होंगी। माता पिता से अनबन सम्भव है।

4. कर्क राशि
प्रियजन से मन की बात बताने का अवसर मिलेगा। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। पेट सम्बंधित रोग सम्भव है।

5. सिंह राशि
अपने व्यवहार को नम्र रखें। परिवार में बुजुर्गों का साथ मिलेगा। प्रमाद रहेगा। यात्रा मनोनुकूल रहेंगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा।

6. कन्या राशि
कार्यस्थल पर विवाद से बचें। निजी जीवन में तनाव रहेगा। नाैकरी में परिश्रम अधिक होगा। चोट व चोरी आदि से हानि संभव है। निवेश में जोखिम न उठाएं।

7. तुला राशि
विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे। समाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें।

8. वृश्चिक राशि
भविष्य की चिंता रहेगी। किसी की जमानत दे कर जोखिम न लें। निवेश शुभ रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। विवाद न करें। पुरानी पीड़ा से ग्रस्त रहेंगे।

9. धनु राशि
नए कार्य की शुरुआत लाभप्रद रहेगी। मिजाज खुशनुमा रहेगा।जीवन आध्यात्म की तरफ मुड सकता है। बेरोजगारी दूर होगी। विरोधी परास्त होंगे। इष्ट देव के आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे।

10. मकर राशि
समय रहते अपने कार्यों का विभाजन कर दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद न करें। फालतू खर्च होंगे। अस्वस्थता के कारण मन खिन्न रहेगा।

11. कुम्भ राशि
अपनी आदतों को बदलें और प्रयास करें कि जो भी फैसला ले उस पर कायम रहें। सन्तान से नाराजगी होगी। रुका हुआ धन मिलनें कि संभावना है। यात्रा से लाभ होगा।

12. मीन राशि
अपनों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। अनाज तिलहन के निवेश, नौकरी व यात्रा से लाभ होगा। कार्यस्थल में बदलाव संभव है। व्यवसाय में नई योजना लागू होगी।

यह ध्यान रहे कि उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live