अपराध के खबरें

8 जनवरी राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि ?


08/01/2021, शुक्रवार।
पौष मास,कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
दक्षिणायन,दक्षिण गोल:,
हेमंत ऋतु,पूर्वे काल:,

दशमी तिथि रा 08:09 तक,
उपरांत एकादशी तिथि आरंभ।
स्वाती नक्षत्र रा 01:10 तक,
उपरांत विशाखा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा तुला राशि में रा 05:58 तक,उपरांत वृश्चिक राशि में।
सूर्योदय 06:47,सूर्यास्त 05:13,
दिन का राहुकाल - दि 09:24 से 12:02 तक।

नोट - उपरोक्त्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है
1. मेष राशि
समय की अनुकूलता का आभास होगा। परिवार जनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है। जमीन जायदाद से सम्बंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

2. वृषभ राशि
आज आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करे। लेन देन में सावधानी रखे। पुराने मित्रो से भेट होगी। निवेश से लाभ संभव।

3. मिथुन राशि
कारखाने में नई मशीनरी के लगने से लाभ होगा। समय अपने पराये की पहचान करा देगा। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन आयगा। वाहन सुख संभव। यात्रा हो सकती है ।

4. कर्क राशि
आप की चंचलता के चलते सम्बन्ध कमजोर होगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे समझे उसके प्रति समर्पित रहे तो ही आप सफल होगे। शेयर वायदा से जुड़े लोग आज सतर्कता से निवेश करे। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।

5. सिंह राशि
समय रहते कार्यो को पूर्ण करे। लम्बे समय स्व भूमि सम्बन्धी कार्य रुका हुआ है, उसके प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं । समय रहते कार्यवाही करे, अन्यता भारी नुकसान का सामना करना पड सकता हे।

6. कन्या राशि
किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए । हिम्मत से आगे बड़े सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे ।पुराने मित्रो से मुलाक़ात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फेसले लेने से बचे।

7. तुला राशि
कार्यो में रुकावट आ सकती है। कार्य स्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा, संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं ।

8. वृश्चिक राशि
मांगलिक कार्यो में खर्च होगा। विरोधी सक्रिय होगे।कारोबार में विस्तार होगा। नए मित्र बनेगे। धार्मिक कार्यो में रूचि बढेगी।रिश्तो में दरार आ सकती हे।।

9. धनु राशि
पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होगे। व्यपार में परिवर्तन के योग हे। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होगे।

10. मक़र राशि
अपने प्रोफेशन से आप खुश नहीं हैं, समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी।जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है ।

11. कुम्भ राशि
अपने सहकर्मियों से बातो में नर्मी लाए। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे है । किसी की सिफारिश से काम बन सकता हे।

12. मीन राशि
हितकारी समय चल रहा है। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। महत्वपूर्ण अनुबंध आज हो सकते हैं। नेत्र रोग से पीड़ित रहेगे। समय पर कार्य करना सीखे। 

यह ध्यान रहे कि उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live