अपराध के खबरें

डेढ़ किलो गांजा के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी के जवानों ने की कार्यवाई।

प्रिंस कुमार 


कुंडवा चैनपुर। सशस्त्र सीमाबल 20वी वाहिनी के जवानों ने शनिवार की रात्री करीब सात बजे गुप्त सूचना के आधार पर डेढ़ किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। कुंडवा चैनपुर एसएसबी उपनिरीक्षक दयानंद कुशवाहा ने बताया कि गाँजा तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना का सत्यापन हेतु सशस्त्र बल के जवान स्तंभ संख्या 348/04 से सौ मीटर भारत की ओर पहुंचे और नाका लगाया। तभी एक आदमी नेपाल की ओर से आता दिखा। जवानों को देख वह भागने का प्रयास किया परन्तु जवानों ने पीछा कर धर दबोचा। पकड़ाए तस्कर की तलाशी ली गई तो प्लास्टिक के पैकेट से गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार तस्कर की पहचान पड़ोसी देश नेपाल के जिला रौतहट थाना जयनगर लछमिनिया गाँव के वार्ड 09 निवासी मनोज महतो(27) के रूप में की गई है। उपनिरीक्षक दयानंद कुशवाहा ने गिरफ्तार तस्कर एवं जब्त गांजा को कुंडवा चैनपुर पुलिस को सौंप दिया है। खबर की पुस्टि कुंडवा चैनपुर थानाध्यक्ष संजीव रंजन ने की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live