अपराध के खबरें

अनुपम कुमारी प्रखंड अध्यक्ष और संगीता देवी बनी पंचायत अध्यक्ष



मोरवा/संवाददाता।


समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड राजद के अध्यक्ष दिनेश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित राजद कार्यकर्ताओं की बैठक में सर्वसम्मति से मोरवा उत्तरी पंचायत निवासी अनुपम कुमारी को महिला सेल का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। वहीं प्रदेश राजद महासचिव लाल बहादुर पंडित की उपस्थिति में महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष अनुपम कुमारी की सहमति से संगीता देवी को सर्वसम्मति से मोरवा उत्तरी पंचायत का पंचायत अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मौके पर मुखिया संतोष कुमार शर्मा, देव नारायण राय,अजय कुमार साह, मारुति नंदन झा ,सकलदीप राय, सूरज राय, सीता कुमारी, अरविंद कुमार राय पटेल, फूल कुमारी देवी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live