अपराध के खबरें

पंचायत चुनाव में भाजपा पंचायत समिति एवं जिला पार्षद के पद पर करेगी उम्मीदवार घोषित

रामजी कुमार 


कल्याणपुर विधानसभा के पूसा मंडल में अशोक सिंह के आवास परिसर में भारतीय जनता पार्टी की मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अशोक पासवान एवँ जिलाअध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने किया। 
सभा को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि पंचायतीराज चुनाव में भाजपा जिला परिसद सदस्य एवँ पँचायत समिति सदस्य के लिए प्रत्याशी घोषित करेगी। इसके लिए सभी पंचायतो में कार्यकर्ताओं को लग जाना है। जिला प्रवक्ता सह विधानसभा प्रभारी कौशल कुमार पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को 31 जनवरी को सभी बूथों पर सुना जाना है। प्रत्येक मंडल में 4 से 15 फरवरी के बीच दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगी, जिससे नए पुराने कार्यकर्ता को पार्टी के सैद्धान्तिक अधिष्ठान, कार्यपद्धत्ति एवँ सरकार के कार्यो को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उपस्थित जिला परिषद संजय सिंह ने कहा कि श्री राम मंदिर निर्माण के लिए सभी पंचायतो में टोली के माध्यम से सभी जनताओं से धन संग्रह अभियान चलाया जाएगा।  
धन्यवाद ज्ञापन कौशल पांडेय जिला पवक्ता ने किया। अन्य वक्तताओ में जिला महामंत्री प्रभात कुमार मंडल महामंत्री आलोक कुमार नरेंद्र पंडित आईटी सेल सोशल मीडिया विधानसभा सयोजक अभिनीत कुमार मोनू किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार विजय कुमार मेहता मंडल आईटी सेल सयोजक आशिष कुमार पप्पू पंडित सूर्या पासवान आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थें।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live