अपराध के खबरें

विश्व हिंदू परिषद ने भव्य मोटरसाइकिल जन जागरण रैली निकाली

प्रिंस कुमार 

 शिवहर-----आज विश्व हिंदू परिषद जिला कार्यालय से विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा एक भव्य मोटरसाइकिल जन जागरण रैली नगर में निकाली गई । 

यह रैली श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान को सफल बनाने और जन-जन में चेतना जागृत करने के लिए निकाली गई। रैली को इस अभियान के अभियान प्रमुख राकेश तिवारी नगर अभियान प्रमुख योगेंद्र प्रसाद गुप्ता विहिप जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने संयुक्त रुप से भगवा ध्वज लहरा कर रवाना किया।

 अभियान प्रमुख राकेश तिवारी ने कहा कि यह अभियान 15 जनवरी मकर संक्रांति से प्रारंभ होकर 27 फरवरी माघ पूर्णिमा तक चलेगी । इस अभियान को लेकर अभियान समिति के कार्यकर्ता जिले के प्रत्येक गांव में हर एक हिंदू परिवार तक जाकर मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह कर उस धन को अयोध्या में बन रहे भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण कार्य के लिए भेजेगी।

 नगर अभियान प्रमुख योगेंद्र गुप्ता ने कहा कि नगरवासी इस अभियान को सफल बनाने में तन मन धन से सहयोग करेंगे।
 जिला अध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने कहा कि आज की पीढ़ी सौभाग्यशाली है कि उनके जीवन काल में भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। यह हर हिंदू समाज के लिए गौरव का विषय है।

 उक्त रैली में विहिप बजरंग दल के जिला प्रखंड एवं पंचायत स्तर के दायित्व वान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए साथ ही नगर के गणमान्य बुद्धिजीवी वर्ग के लोग उपस्थित हुए।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live