अपराध के खबरें

11 फरवरी राशिफल | ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?


11/02/2021,गुरुवार।
माघ मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
उत्तरायण, दक्षिण गोल:,
शिशिर ऋतु, पूर्वे काल:,

आमावस्या तिथि दि 01:41 तक,
उपरांत प्रतिपदा तिथि आरंभ।
श्रवण नक्षत्र दि 01:41 तक,
उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मकर राशि में रा 01:53 तक,उपरांत कुंभ राशि में।
सूर्योदय 06:29,सूर्यास्त 05:31,
दिन का राहुकाल - दि 02:47 से 05:33 तक।

आज के दिन - मौनी अमावस्या,माघी आमावस्या, स्नानदानश्रध्दादौ पुण्यतमा,पञ्चकारम्भः दि ०1:41उ।
नोट - उपरोक्त्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है?
1. मेष राशि
कार्यस्थल पर समझदारी से लिए गए निर्णय सफल रहेंगे। समाज में कुछ लोग आप का विरोध भी कर सकते हैं। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान के विवाह सम्बन्धी प्रस्ताव सार्थक होंगे।

2. वृषभ राशि
आप की मेहनत का फल शुभ होगा। परीक्षार्थी परिणामो से खुश रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी पुराने विवाद से परिवार में आज कलह हो सकती है।

3. मिथुन राशि
व्यवसाय विस्तार के लिए कर्ज लेना होगा। नौकरी में स्थान्तरण के योग बन रहे हैं। भूमि भवन सम्बंधित मामले जल्द से जल्द आपसी सहमती से ही निपटेगे। संतान की चिंता रहेगी। पेट सम्बंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे।

4. कर्क राशि
कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मन में कोई बात पर कई दिनों से मंथन चल रहा हे इसी कारण आप का व्यवहार चिडचिडा हो गया हे। संपत्ति विवाद उभर सकते हैं।

5. सिंह राशि
परिवार के सदस्यों की मदद करनी होगी। मित्रों के साथ मौज मस्ती पर खर्च होगा। वाहन सुख मिलेगा। नए भवन में जाने का वक्त आ गया हे। आर्थिक मामले आपके पक्ष में होंगे। प्रेम प्रसंग के चलते विवाद संभव।

6. कन्या राशि
समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। विरोधी आपका खुलकर विरोध करेगे। रक्त सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेगे। लाभ की संभावना के बीच जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा। भगवान शिव पर बिल्वपत्र और गंगाजल अर्पण करे।

7. तुला राशि
किसी असहाय की मदद करें, कार्य सहज पूर्ण होंगे। व्यापार में बड़ो का अनुभव आपको सही मार्ग दिखाएगा। परिवार में किसी आयोजन को ले कर चर्चा होगी। धर्म जगत से जुड़े लोगो की कीर्ति में वृद्धि के योग हैं।

8. वृश्चिक राशि
आपकी इच्छा पूर्ण होने का समय आ गया है। अपने आत्मबल को कम न होने दें सफलता तय है। संतान के प्रति अपने कर्तव्य पूरे करेंगे। शिक्षा के लिए कर्ज लेना पड सकता है।

9. धनु राशि
मन की चंचलता के कारण आपथोड़ी थोड़ी देर में अपना निर्णय बदलते हैं। अपना मन स्थिर करें की आप को क्या करना हे। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा। नई मशीनरी को क्रय करने में धन खर्च होगा।

10. मकर राशि
आज लंबे समय के बाद स्वयं के लिए समय मिला है। आप की कार्यप्रणाली से व्यापारिक लाभ होगा। विवाह संबंधी अवरोध बने रहेगे। अनजान लोगोंं पर भरोसा न करें धोखा हो सकता हैं।

11. कुम्भ राशि
नौकरी पेशा लोगों के लिए समय मध्यम है। आपकी व्यवहार कुशलता की लोग तारीफ़ करेंगे। नए सौदे व्यपार को नई उंचाई देंगे। भाई बहनों से विवाद बड़ा रूप ले सकता है, शांति से समय व्यतीत करें।

12. मीन राशि
नए व्यावसायिक संबंध बनेंगे। वाहन सुख के साथ ही वैवाहिक बाधा भी दूर होगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय सामान्य है। किसी आध्यात्मिक जगत की बड़ी हस्ती से भेंट सम्भव है।

यह ध्यान रहे कि उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
नोट - ज्योतिष हस्तलिखित जन्मकुंडली,वास्तु ,यज्ञोपवित, विवाह,पूजा पाठ, महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live