अपराध के खबरें

12 फरवरी राशिफल | ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

12/02/2021,गुरुवार।
माघ मास,शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
उत्तरायण, दक्षिण गोल:,
शिशिर ऋतु पूर्वे काल:,

प्रतिपदा तिथि रा 11:58 तक।
उपरांत द्वितीया तिथि आरंभ।
धनिष्ठा नक्षत्र दि 02:03 तक,
उपरांत शतभिषा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा कुंभ राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 06:28, सूर्यास्त 05:32,
दिन का राहुकाल - दि 09:14 से 12:02 तक।

आज के दिन - शिशिर नवरात्र आरंभ, कलश स्थापन,श्री दुर्गापूजनोत्सव, मासान्त।
नोट - उपरोक्त्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है?
मेष: 
मानसिक चिंताओं में वृद्धि हो सकती है। पारिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव संभव है। वाणी पर संयम रखें। सरकारी या फिर कोर्ट-कचहरी से जुड़ा काम है, तो सोच-समझकर फैसला ले या फिर टालने की कोशिश करें।

वृषभ:
दिन सामान्य रहने वाला है। क्रोध से बचने की आवश्यकता है। अच्छे मौके सामने आ सकते हैं। इसका लाभ उठाना चाहिए। खान-पान में सावधानी बरतें। पेट संबंधित बीमारी परेशान कर सकती है।

मिथुन: 
दिन शुभ है। पुराने रूके हुए कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने में कामयाब रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दोस्तों से कोई मदद मिल सकती है।

कर्क: 
व्यवसाय के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। धन लाभ का योग है। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात या फोन पर बात हो सकती है। विवाह के बारे में सोच रहे हैं, तो इस संबंध में अच्छी खबर मिल सकती है।

सिंह:
 शेयर बाजार के काम से जुड़े हैं तो यहां फायदे का योग है पर नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन चुनौती वाला है। अच्छी कोशिश के बावजूद मनमुताबिक फल शायद नहीं मिले कुछ नाकामी मिल सकती है। विरोधियो के साथ विवाद टालने की कोशिश करें।

कन्या: 
आकर्षक व्यक्तित्व आपको फायदा पहुंचायेगा। अगर बिजनेस में हैं तो बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। काम के दबाव में भगदौड़ भी ज्यादा होगी। 

तुला:
 किसी और की बातों या मसलों में उलझने का प्रयास नहीं करे। नुकसान हो सकता है। बीच का रास्ता अपनाएं। धन खर्च बढ़ेगा। नकारात्मक विचार पैदा हो सकते हैं। 

वृश्चिक: 
आत्मविश्वास से भरे होंगे और अपनी क्षमता को भी पहचानते हैं। कार्यों में सफलता के योग हैं। कहीं यात्रा के लिए भी जा सकते हैं। परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। 

धनु:
 स्वास्थ्य पर जरूर ध्यान दें। व्यवसाय करने वालों के लिए आज धन लाभ है। दिन ज्यादा व्यस्तता वाला होगा। गहरे जल से दूर रहें।

मकर: 
प्रशासनिक कार्यों से जुड़े हैं तो दिन बेहद अच्छा गुजरने वाला है। आपको अपने सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। संतानों के अध्ययन के मामले में धन खर्च या पूंजी निवेश कर सकते हैं। 

कुंभ: 
कोई बड़ा फैसला करने के समय दिल की बात सुनें। काम की जगह पर दिन अच्छा गुजरेगा। गृहस्थ जीवन में भी आनंद का योग है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मीन: दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें। जल्दबाजी नहीं करें। स्वभाव में उग्रता आपकी बात बिगाड़ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

यह ध्यान रहे कि उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
नोट - ज्योतिष, हस्तलिखित जन्मकुंडली, वास्तु, यज्ञोपवित, विवाह,पूजा पाठ, महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live