अपराध के खबरें

14 फरवरी राशिफल | ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?


14/02/2021,रविवार।
माघ मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
उत्तरायण, दक्षिण गोल:,
शिशिर ऋतु, पूर्वे काल:,

तृतीया तिथि रा 01:29 तक,
उपरांत चौथ तिथि आरंभ।
नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद सं 04:19 तक, उपरांत उत्तराभाद्रपद।
चंद्रमा कुंभ राशि में दि 03:59 तक,उपरांत मीन राशि में।
सूर्योदय 06:27, सूर्यास्त 05:33,
दिन का राहुकाल दि 10:37 से 01:25 तक।

मासादि:, वदरी तृतीया,कुन्दकुसुमै: पार्वतीपूजनं,
दग्धतिथि: रा01:29उ।सिध्दियोग:,
नोट - उपरोक्त्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है?

1. मेष राशि
दिन की शुरुआत से ही कार्य प्रभावित होंगे। आय में वृद्धि होगी। अपनी बुद्धिमानी से आर्थिक स्थिति सुधरेंगे। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। जल्दबाजी में कोई काम न करें।

2. वृषभ राशि
आज यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। दोस्तों से भेंट, उपहार मिलेगा।

3. मिथुन राशि
मित्रों के सहयोग से निजी समस्या का समाधान होगा। व्यापार में प्रगति के योग हैं। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा। अधिकारों का गलत प्रयोग नहीं करें।

4. कर्क राशि
लंबे समय के बाद व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें। समय अनुकूल है। उसका सदुपयोग करें। यात्रा सम्भव है।

5. सिंह राशि
कार्य के प्रति दृढ़ता आपको आज कार्य में अनुकूल सफलता दिलवाने वाली हे। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं। आपका विरोध होगा। आज धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

6. कन्या राशि
जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेंगी। बुद्धि चातुर्य से अनेक कार्य सफल होंगे। क्रोध न करें।

7. तुला राशि
आज दिन व्यस्ता पूर्वक रहेगा। आज जीवनसाथी कुछ बातों को लेकर शिकायत कर सकती हैं। कारोबार में लाभ होने की संभावना है।

8. वृश्चिक राशि
आप व्यर्थ के दिखावे और आडंबरों से दूर रहें अन्यथा दिक्कते बढ़ सकती हैं। व्यापार में मन नही लगेगा। सन्तान के रुके व्यवहार के कारण मन अप्रसन्न रहेगा। निजी जीवन में भी ध्यान दें।

9. धनु राशि
आज का दिन कई अनुभवो से युक्त होगा। आप की सफलता के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। निजी खर्च बढ़ेंगे। समय का दुरुपयोग न करें।

10. मकर राशि
आप के प्रयासों से व्यवसाय का तनाव समाप्त हो सकेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कारोबार में नए प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। आज खान-पान में विशेष सावधानी रखें। आय से अधिक खर्च न करे।

11. कुम्भ राशि
आज व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। कार्य व्यवसाय में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ आज यात्रा के योग बन रहे हे। आज किसी से मजाक न करे मुसीबत बन सकता है। जोखिम भरे कार्य से बचना चाहिए।

12. मीन राशि
प्रतियोगी परीक्षा में प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। पिता से मनमुटाव हो सकता है। क्रोध न करें। अपनी सोच को बदलें। दूसरो को नीचा दिखाने का प्रयास न करें।

यह ध्यान रहे कि उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
नोट - ज्योतिष,हस्तलिखित जन्मकुंडली वास्तु यज्ञोपवित विवाह पूजा पाठ महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live