अपराध के खबरें

15 फरवरी राशिफल | ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

15/02/2021,सोमवार।
माघ मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत्1942,
उत्तरायण,दक्षिण गोल:,
शिशिर ऋतु, पूर्वे काल:,

चौथ तिथि रा 02:57 तक,
उपरांत पंचमी तिथि आरंभ।
नक्षत्र उत्तराभाद्रपद सं 06:08 तक,उपरांत रेवती नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मीन राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 06:26, सूर्यास्त 05:34,
दिन का राहुकाल - दि 07:48 से 09:12 तक,इसके बाद दि02:48 से 04:12 तक।

आज के दिन - श्री गणेश चतुर्थी व्रत,कुन्दकुसुमै पार्वतिपूजनं,दग्धतिथि रा 02।57या•,
नोट - उपरोक्त्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है?
1. मेष राशि
कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता हे। आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी।

2. वृषभ राशि
व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक यात्रा के योग है। धर्म कर्म में रूचि बढेगी।

3. मिथुन राशि
आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। बुजुर्गो के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनो को साकार करने का समय आ गया है, पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।

4. कर्क राशि
शत्रु सक्रिय रहेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पूर्व में किये निवेशों से लाभ होगा। मन ही मन किसी बात से परेशान हैं, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय लोगों से विचार कर निर्णय लें।

5. सिंह राशि
अपने कार्यशेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें । बड़ो का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा।अपने मन की बाते और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं नुकसान हो सकता है।

6. कन्या राशि
जोखिम के कार्यो से दूर रहे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें। धन संचय में सफल होगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

7. तुला राशि
कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं आप इस तरह हताश हो कर बैठ गए तो नुसकान आप के साथ कई लोगो का भी होगा।

8. वृश्चिक राशि
भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं सफल होंगे। कार्यस्थल बार बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेगे मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दे समाधान हो जायगा।

9. धनु राशि
परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। धन लाभ हो सकता है।

10. मकर राशि
कम तो टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता हे। संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।

11. कुम्भ राशि
बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। खुद के तौर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगो को नुकसान हो सकता है।

12. मीन राशि
परिवार को समय दें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ होगा।

यह ध्यान रहे कि उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
विशेष - ज्योतिष, हस्तलिखित जन्मकुंडली, वास्तु, यज्ञोपवित, विवाह,पूजा पाठ, महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live