अपराध के खबरें

17 फरवरी राशिफल | ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

17/02/2021,बुधवार।
माघ मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
उत्तरायण, दक्षिण गोल:,
शिशिर ऋतु,पूर्वे काल:,

षष्ठी तिथि अहोरात्र।
अश्विनी नक्षत्र रा 10:49 तक,
उपरांत भरणी नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मेष राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 06:25, सूर्यास्त 05:35 तक।
दिन का राहुकाल - दि09:12 से 10:37 तक,इसके बाद दि 12:02 से 01:26 तक।

आज के दिन - शीतला षष्ठी, गज पूजा,विल्वाभिमंत्रणं,विवाह: आश्विनयां,
नोट - उपरोक्त्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है?
1. मेष राशि –
भवन भूमि से सम्बंधित कोई बड़ा निर्णय लेंने के योग है। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। न्याय पक्ष उत्तम।

2. वृषभ राशि –
विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होकर आत्मप्रसन्नता का अनुभव होगा। ज्यादा सोचने से भी कभी कभी निर्णय लेने में अक्षम रहते है।

3. मिथुन राशि –
कारोबार में तरक्की न मिलने से तनाव बढेगा। कर्ज चुकाने में धन व्यय होगा। व्यापार मध्यम रहेगा। संतान के व्यवहार से मन दुखी होगा। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता रहेगी। समय पर कार्य पूरा न होने से तनाव रहेगा।

4. कर्क राशि -
संतान सुख मिलने से वातावरण खुशनुमा होगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी।

5. सिंह राशि –
अपनी सोच बदले स्थिति बदलने लगेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। निराशा के वातावरण से बाहर निकल सकेंगे।

6. कन्या राशि –
अपनों से मनमुटाव के चलते तनाव बड़ा सकता है। आलस की अधिकता रहेगी। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे।

7. तुला राशि –
दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में आशानुकूल लाभ होने की संभावना बन रही है। मित्रों के साथ आनंद प्रद समय बीतेगा। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

8. वृश्चिक राशि –
दूसरो के विवादों में खुद को शामिल न करें। गैरजरूरी वाद-विवाद से बचकर रहें। पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। नवीन कार्य रचनाओं को साकार रूप दे सकते हैं।

9. धनु राशि –
दिन के मध्य के बाद अनुकूलता महसूस करेंगे। नौकरीपेशा के पदोन्नति की संभावना है। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनने से लाभ की आशा प्रबल होगी। प्रभावी वातावरण रहेगा।

10. मकर राशि –
आजीविका के नए स्त्रोत मिलेंगे। कामकाज में मन लगेगा। दूसरों की मदद मिलेगी। पारिवारिक समस्याओं का निकाल होकर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा।

11. कुंभ राशि – 
दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनने से लाभ की आशा प्रबल होगी। प्रवास में सतर्कता आवश्यक।

12. मीन राशि –
आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। बुजुर्गों के स्वास्थ में कमी रहेगी। कामकाज में आशानुकूल अवसर प्राप्त होंगे। परिजनों के सहयोग से आयोजन सफल होंगे। विरोधी अपने मंतव्य में कामयाब नहीं हो पाएंगे।

नोट - उपरोक्त्त कोइ जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
विशेष - ज्योतिष , हस्तलिखित जन्मकुंडली, वास्तु, यज्ञोपवित, विवाह, पूजा पाठ, माहा मृत्यंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live