अपराध के खबरें

18 फरवरी राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?


18/02/2021,गुरुवार।
माघ मास,शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
उत्तरायण, दक्षिण गोल:,
शिशिर ऋतु, पूर्वे काल:,

षष्ठी तिथि प्रा 06:48 तक,
उपरांत सप्तमी तिथि आरंभ।
भरणी नक्षत्र रा01:28 तक,
उपरांत कृतिका नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मेष राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 06:25,सूर्यास्त 05:35,
दिन का राहुकाल - दि02:50 से05:38 तक।

नोट - उपरोक्त्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है
1. मेष राशि –
समय रहते अपनी गलतियों में सुधार करें। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभाव कारी व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है।

2. वृषभ राशि –
व्यर्थ सोचना बंद करें। आप के वाक् चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आप के शत्रु नुक्सान पंहुचा सकते हैं, सतर्क रहें। चिंता त्यागे जो होगा अच्छा होगा।

3. मिथुन राशि -
पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मौज मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते हेैं। लोगो से संपर्क बढेगा। वाहन सुख संभव।

4. कर्क राशि –
समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। पारिवार में आई समस्या का निदान होगा। धन प्राप्ति के योग है। रंगमंच से जुड़े जातको के मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहोल रहेगा।

5. सिंह राशि –
आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खान पान पर पर नियंत्रण रखें। अकस्मात आए खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।

6. कन्या राशि –
व्यपारिक उन्नति का अवसर है। कार्यो में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है।

7. तुला राशि –
जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यो में उलझ सकते हैं। मामूली बात पर विवाद संभव है। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।

8. वृश्चिक राशि –
कार्य स्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं।पारमार्थिक कार्यो में शामिल होंगे।

9. धनु राशि –
एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकारण खरीद सकते है।

10. मकर राशि - 
ग्रह अनुकूल है। आज के दिन आप के कार्यो में गति आयगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसगों में सफलता मिल सकती हे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

11. कुंभ राशि –
आप की सफलता के पीछे आपके परिश्रम के साथ कई लोगो की दुआ भी है। स्वास्थ पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरिया मिट सकती हे। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

12. मीन राशि –
किसी बात से बेचैन रहेंगे। विदेश जाने के योग हैं। नया व्यपार शुरू हो पाएगा। निर्माण में कानूनी अडचनें आ सकती हैं। तेल व्यापारी आज ज्यदा मुनाफा कमा सकेगे।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
नोट - ज्योतिष, हस्तलिखित जन्मकुंडली, वास्तु, यज्ञोपवित, विवाह, पूजा पाठ, माहा मृत्यंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live