अपराध के खबरें

19 फरवरी राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

19/02/2021,शुक्रवार।
माघ मास,शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
उत्तरायण, दक्षिण गोल:,
शिशिर ऋतु, पूर्वे काल:,

सप्तमी तिथि दि 08:58 तक,
उपरांत अष्टमी तिथि आरंभ।
कृतिका नक्षत्र रा 04:03 तक,
उपरांत रोहिणी नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मेष राशि में दि 08:06 तक,उपरांत वृष राशि में।
सूर्योदय 06:24,सूर्यास्त 05:26,
दिन का राहुकाल - दि08:11 से 12:01तक।

आज के दिन - पत्रिका प्रवेश, माहा रात्रि निशा पूजा,रात्रि जागरण, ब्रमहसावर्णिमन्वादि,द्विरागमन रोहिण्या,अचला सप्तमी व्रत,
नोट - उपरोक्त्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है।
1. मेष राशि –
साझेदारी में लंबे समय से आ रहा तनाव आज ख़त्म हो सकता है। माह के अंत तक बजट गड़बड़ाने चिंता रहेगी। मित्रों का सहयोग कार्यों को पूर्ण करेगा। खर्च की अधिकता रहेगी।

2. वृषभ राशि –
किसी बड़े कार्य की योजना बनेगी। अपनी आगामी रणनीति किसी को न बताए अन्यथा कार्यो में व्यवधान निश्चित है। संतान सुख की प्राप्ति से मन प्रसन्न होगा। नए संबंधो का लाभ मिलेगा।

3. मिथुन राशि –
परिजनो के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। निवेश लाभ देंगे। संभल कर रहे अन्यथा प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। अपनों से मेल जोल बढेगा।अवकाश का पूरा पूरा फायदा उठाएंगे।

4. कर्क राशि –
व्यापारिक परिस्थिति में सुधार होगा। लेकिन, जीवन साथी से मतभेद सम्भव है। पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति होगी।कारोबार में लाभकारी अनुबंध होंगे।

5. सिंह राशि –
कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। विदेश जाने के योग बनेंगे। पिता से मन मुटाव होगा पर समय रहते व्यवहार दुरस्त होंगे। दाम्पत्य संबंध में सुधार के योग है। व्यवसायिक स्थिति में सुधार होगा।

6. कन्या राशि –
कई दिनों से मिल रही निराशा आज समाप्त होगी। दिन की शुरुवात नई उर्जा के साथ होगी। आज सभी जरूरी कार्य संपन्न होंगे। आकस्मिक धन लाभ के योग हे। संगती बदले सत्संग करे। वर्चस्व में वृद्धि होगी। वायु विकार से ग्रसित रहेगे।

7. तुला राशि –
प्रेम प्रसंगो में सफलता मिलेगी। परिवार में तनाव होगा। जमीन जायदाद के कागजात एकत्रित करने में लगे रहेंगे। यात्रा को टालने का प्रयास करें। किसी का मजाक न बनाएं। नए आभूषण प्राप्त हो सकते हैं।

8. वृश्चिक राशि –
सत्संग का लाभ मिलेगा। छात्र सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। संतान का स्वास्थ खराब हो सकता है। घर के नौकरों से परेशान रहेंगे। हीरे के व्यापारियों के लिए समय अभी कमजोर है।

9. धनु राशि –
जो भी निर्णय ले सोच समझ कर ले। जल्दबाजी में नुक्सान हो सकता है। जो लोग धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं, वह यात्रा का लाभ ले सकते हैं। सोचे कार्यो के समय पर न होने से आत्मविश्वास में कमी आ सकती है।

10. मकर राशि –
जो लोग कला लेखन से जुड़े हैं, वे ख्याति को प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग से वाक् युद्ध हो सकता है। संतान उन्नतति से मन प्रसन्न होगा। वाहन क्रय करने के मन हो रहा है।

11. कुम्भ राशि –
कार्य स्थल पर सकारात्मक परिणाम मिलेगा। जीवन साथी का सहयोग कार्य को सहज पूर्ण करने में मदद करेगा। धार्मिक कार्य में रूचि बढेगी। आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा जिससे रुके कार्यो में गति आएगी।

12. मीन राशि –
युवा वर्ग के लिए कॅरियर में अच्छे प्रस्ताव मिलेगे। पारिवारिक विवाद के चलते तनाव रहेगा। कर्मचारियों से विवाद कार्यो में व्यवधान ला सकता है, नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी।

नोट - उपरोक्त्त कोइ जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
नोट - ज्योतिष, हस्तलिखित जन्मकुंडली, वास्तु, यज्ञोपवित, विवाह, पूजा पाठ, माहा मृत्यंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live