अपराध के खबरें

2 फरवरी राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि ?



02/02/2021,मंगलवार।
माघ मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
उत्तरायण, दक्षिण गोल:,
शिशिर ऋतु, पूर्वे काल:,

पंचमी तिथि संध्या 06:09 तक,
उपरांत षष्ठी तिथि आरंभ।
हस्त नक्षत्र रा 12:28 तक,
उपरांत चित्रा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा कन्या राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 06:35,सूर्यास्त 05:25,
दिन का राहुकाल - दि 07:55 - 09:17 तक,इसके बाद दि01:23 - 02:45 तक।

नोट - उपरोक्त्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है।
1. मेष राशि
पूर्व में लिए निर्णय बदलना पड़ेंगे। संतान के भविष्य के प्रति आज कुछ कठोर फैसले लेना होगे। राजकार्य में अवरोध आएंगे पर अपने विवेक से उनको हटाने में सफल होंगे। आकस्मिक लाभ संभव।

2. वृषभ राशि
कई दिनों से मकान के लिए सोच रहे हैं, आज आप का सपना पूरा हो सकता है। ध्यान रहे झूठ बोल कर आप परेशानी में आ सकते हैं। सहयोगी आप की कार्य शैली पर सवाल उठा सकते हे।

3. मिथुन राशि
नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। अपने वाक्चातुर्य से सभी को प्रभावित करेंगे। अपनी जीवनशैली को बदलें, लाभ होगा। निजी जिंदगी में दुसरो को प्रवेश न दे। कर्मचारियों से परेशान रहेगे।

4. कर्क राशि
जमींन जायदाद के लिए विवाद हो सकता है। विरोधी सक्रीय रहेंगे। समाज में कुछ लोग ऐसे भी है जो आप की उन्नति नहीं देख सकते। पुराना रोग उभर सकता है। दिया हुआ पैसा वापस आने में अभी समय लगेगा।

5. सिंह राशि
अपना कार्य को करवाने के लिए किसी से सिफारिश करनी पड़ेगी। मन पसंद भोजन की प्राप्ति होगी। माता के स्वास्थ में सुधार होगा। घर परिवार में शान्ति हो इस के लिए हनुमान जी की आराधना करे। चमत्कारी लाभ होगा।

6. कन्या राशि
कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ो की राय जरुर लें। आपके जिद्दी व्यवहार के चलते आपसी सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। आप किसी का भला करने जाते है और स्थिति विपरीत हो जाती है, सतर्कता से काम करें।

7. तुला राशि
कार्यो में रुकावट आ सकती है। कार्य स्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा। संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हे।

8. वृश्चिक राशि
व्यापार विस्तार करने के लिए कर्ज की जरूरत होगी। भूमि भवन संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। संतान के सफल होने से मन प्रस्सन रहेगा। कार्य के प्रति समर्पित रहे लाभ होगा।

9. धनु राशि
आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड सकते है। संतो का सानिध्य प्राप्त होगा। दुःख का चिंतन न करना ही उसकी औषधी है। उचित होगा कि जो बित गया उसे एक सपने की तरह भुला दें।

10. मकर राशि
जमींन जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं। पैसों का लेन देन सावधानी से करें। यात्रा के योग हैं जो लाभकारी सिद्ध होगी।

11. कुम्भ राशि
शासन प्रशासन की अडचनें आज आ सकती हैं। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें सही समय का इन्जार करें। स्वास्थ में सुधार होगा। वाहन सुख संभव हे।जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा।

12. मीन राशि
स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। बात को न सुने जाने पर नाराज रहेंगे। कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं, सतर्क रहे। माता पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है, उचित होगा शांत रहें।

यह ध्यान रहे कि उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
नोट - ज्योतिष,हस्तलिखित जन्म कुंडली,वास्तु, यज्ञो पवित,विवाह,पूजा - पाठ, महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live