अपराध के खबरें

25 फरवरी राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

25/02/2021,गुरुवार।
माघ मास,शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
उत्तरायण, दक्षिण गोल:,
शिशिर ऋतु,पूर्वे काल:,

त्रयोदशी तिथि दि 03:39 तक,
उपरांत चतुर्दर्शी तिथि आरंभ।
पुष्य नक्षत्र दि 11:49 तक,
उपरांत आश्लेषा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा कर्क राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 06:19,सूर्यास्त 05:40,
दिन का राहुकाल - दि 02:42 से 05:44 तक।

आज के दिन - प्रदोष चतुर्दर्शी व्रत, मुण्डनं - द्विरागमनं पुष्ये।
नोट - उपरोक्त्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है?
1. मेष राशि -
समाज में आत्मसम्मान बढ़ेगा। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। यात्रा होगी। संतान की तरफ़ से शुभ समाचार मिलेंगे। मकान दूकान बदलने के योग बन रहे हैं। चिंता व भय सताएंगे।

2. वृषभ राशि -
पुराने निवेश से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। चिंता और तनाव के बीच अनजाने में किसी बड़ी गलती की आशंका है, सम्बल कर कार्य करें।

3. मिथुन राशि -
आलस की अधिकता रहेगी। स्वास्थ कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश होगा। यात्रा कष्ट संभव है। व्यय वृद्धि होगी। जोखिम न लें। नए लोगों से सतर्क रहें।

4. कर्क राशि -
रुका हुआ धन वापस आएगा। उन्नति होगी। धनलाभ होगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। निर्णय हिम्मत कर मजबूती से लें।

5. सिंह राशि -
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिश्रम अधिक होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन संचय में वृद्धि होगी।

6. कन्या राशि -
निवेश शुभ रहेगा। शत्रु शांत रहेंगे। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बाहरी सहयोग मिलेगा। आप की तरक्की में सबसे बड़ा अवरोध है आप का क्रोध, उसे शांत रखें। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी।

7. तुला राशि -
दिन की शुरुआत में रुक रुक कर कार्य होंगे। नेत्र पीड़ा हो सकती है। भय व चिंता का माहौल रहेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि की आशंका है।

8. वृश्चिक राशि -
व्यवसाय में आप के विरोधी परास्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

9. धनु राशि -
नए लोगों से सम्पर्क लाभदायक रहेगा।यात्रा होगी। उन्नति व लाभ होगा। नेत्र पीड़ा रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। संतान की चिंता रहेगी।

10. मकर राशि -
भागदौड़ अधिक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गृहस्थ सुख मिलेगा। धनागम होगा। अपने कार्य विस्तार की योजना करते समय किसी अनुभवी की सलाह ले ज्यादा लाभ होगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी।

11. कुम्भ राशि -
जमींन जायदाद से सम्बंधित मामले निपटेंगे। जोखिम न लें। तनाव, चिंता, भय व अस्वस्थता का वातावरण रहेगा। हानि की आशंका है।

12. मीन राशि -
विवाह प्रयास सफल रहेंगे। आजीविका के नए रास्ते खुलेंगे। धनलाभ होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धनागम होगा।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live