अपराध के खबरें

26 फरवरी राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

26/02/2021,शुक्रवार।
माघ मास,शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
उत्तरायण,दक्षिण गोल:,
शिशिर ऋतु पूर्वे काल:,

चतुर्दर्शी तिथि दि 03:05 तक,
उपरांत पूर्णिमा तिथि आरंभ।
आश्लेषा नक्षत्र दि 11:56 तक,
उपरांत मघा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा कर्क राशि में दि 11:56 तक,उपरांत सिंह राशि में।
सूर्योदय 06:18,सूर्यास्त 05:42।
दिन का राहुकाल - दि 09:08 से 12:00 तक।

आज के दिन - व्रतायपूर्णिमा।
नोट - उपरोक्त्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है?

1. मेष राशि -
कार्य क्षमता में वृध्दि के बीच भय, पीड़ा, चिंता और तनाव रहेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनलाभ होगा। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेगे।

2. वृषभ राशि -
किसी की सुनी सुनाई बातो पर ध्यान न दें। दोस्तों के साथ मन मुटाव होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी।

3. मिथुन राशि –
निवेश से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे। मुंह से निकले शब्द बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है।

4. कर्क राशि -
कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधो में मजबूती आएगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। ‍ विवाह के लिए किए प्रयास सफल होंगे।

5. सिंह राशि –
परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। आप के कुछ अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी।

6. कन्या राशि -
अपने व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। संतान का ध्यान रखें।

7. तुला राशि -
अचानक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। परिवारिक क्लेश होगा।

8. वृश्चिक राशि -
पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। पुराना धन मिल सकता है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान के विवाह संबंधि समस्या रहेगी। अनाज तिलहन व्यवसायियो के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा।

9. धनु राशि -
अपनी गलतियों को नजरअंदाज न करें, व्यवसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें।

10. मकर राशि -
कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। थकान रहेगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी।

11. कुम्भ राशि -
परिवार में चिंता और तनाव रहेंगे। जल्दबाजी में हानि की संभावना है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। नए दोस्त बनेंगे।

12. मीन राशि -
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आपकी वाक् शेली से लोग प्रभावित होंगे। माता से अकारण वाक् युद्ध की संभावना के बीच यात्रा सफल रहेगी।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
विशेष - ज्योतिष, हस्तलिखित जन्मकुंडली ,वास्तु ,यज्ञोपवित, विवाह ,पूजा पाठ, माहा मृत्यंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live