अपराध के खबरें

8 फरवरी राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि ?

08/02/2021,सोमवार।
माघ मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत्2077,
शक संवत् 1942,
उत्तरायण, दक्षिण गोल:,
शिशिर ऋतु,पूर्वे काल:,

द्वादशी तिथि रा 02:53तक,
उपरांत त्रयोदशी तिथि आरंभ।
मूल नक्षत्र दि 03:15तक,
उपरांत पूर्वाषाढा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा धनु राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 06:31,सूर्यास्त05:29,
दिन का राहुकाल - दि 07:52 से 09:15,इसके बाद दि 02:47 से 04:09 तक।

आज के दिन - वैष्णवानां एकादशी व्रतं,गोदुग्धेन पारणं, दग्धतिथि रा २।५३ या.,
नोट - उपरोक्त्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है?
1. मेष राशि
आप के कार्यों से समाज में आपकी प्रशंसा होगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी। यश, उत्साह बढ़ेगा। प्रेम प्रसङ्ग में न उलझे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

2. वृषभ राशि
रोजगार में बदलाव आने की उम्मीद के बीच आय के नए स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। रुका पैसा मिलेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। मेहमानो का आगमन होगा। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है।

3. मिथुन राशि
अनजाने में हुई गलती से नुकसान होगा। व्यापार में आ रही परेशानी से तनाव बढ़ सकता है। नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। श्रेष्ठजनों से मेल होगा। परिवार की उलझन खत्म होगी।

4. कर्क राशि
नौकरी में कार्य का विस्तार होगा। शुभ एवं अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं। रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। अपने धन का कुछ अंश परोपकार में भी लगाएं । विरोधियों से सावधान रहें।

5. सिंह राशि
परिजनों पर व्यर्थ में संदेह नहीं करें। व्यापारिक निर्णय समय पर लेने से लाभ होगा। आर्थिक लाभ होगा। अपने के महत्व को भूलें नहीं किस व्यक्ति से क्या बात करनी हे विशेष ध्यान रखें।

6. कन्या राशि
समय पर काम करना सीखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी। अपने विचारो पर नियंत्रण रखें।

7. तुला राशि
आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण है। कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से थकान हो सकती है। कामकाज में इच्छानुरूप परिणाम मिलेंगे। वाहन खरीदने का मन होगा। नए संबंध बनेंगे।

8. वृश्चिक राशि
विपरीत परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखें। लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना है। दूसरों पर जल्द विश्वास न करें। नए वस्त्रो की प्राप्ति होगी। व्यर्थ विवादों से दूर रहें।

9. धनु राशि
आज दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।

10. मकर राशि
दिन अनुकूल है। परिवार और आवास की समस्या हल हो सकती है। समाज में आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे। यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। नए सम्बन्ध लाभप्रद रहेंगे।

11. कुम्भ राशि
प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ मिलेगा। आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यों को टालने का प्रयास नहीं करें। संतो के दर्शन होंगे। आर्थिक मामलो में लापरवाही न करे।

12. मीन राशि
समय रहते जरूरी कागजातों को टटोल लें। संतान के कार्यो से चिंतित रहेंगे। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। कार्यस्थल में उन्नति की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यक्तिगत कार्यों लापरवाही न करें।

यह ध्यान रहे कि उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
नोट - ज्योतिष,हस्तलिखित जन्मकुंडली, वास्तु, यज्ञोपवित, विवाह,पूजा पाठ,महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live