अपराध के खबरें

हरनाही दक्षिणी क्षेत्र के जनता से रूबरू होती भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री डॉ अर्चना सिंह

प्रिंस कुमार 

शिवहर--शिवहर जिला परिषद दक्षिणी क्षेत्र संख्या 04 का भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री व भावी प्रत्याशी डॉ अर्चना सिंह ने हरनाही दक्षिणी-पूर्वी का भ्रमण किया है।तथा आम जनता से रूबरू होते हुए उनके समस्याओं से अवगत हुआ है।
फिल्म अभिनेत्री ने इस क्षेत्र के बारे में दुख व्यक्त करते हुए बताया कि इस क्षेत्र का विकास बहुत ही जरूरी है। यहां के स्थानीय लोग बहुत ही विकट समस्या से जूझ रहे हैं। गांव में रास्ता नहीं है ,सबसे बड़ी समस्या जलजमाव का है,जगह जगह सड़क पर नालियां बह रही हैं। कीड़े मकोड़े पानी में जमे हुए हैं।
उन्होंने बताया है कि स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले समय में यह भयावह स्थिति का रूप धारण कर सकती है। यह बहुत ही बड़ी बीमारी का कारण बन सकता है ,इसलिए डॉक्टर अर्चना सिंह ने सरकार व जिला प्रशासन से विनम्र आग्रह किया है कि इस क्षेत्र में साफ-सफाई, सड़क एवं पीने का पानी की सुविधा मुहैया कराई जाए।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live