अपराध के खबरें

मुख्यमंत्री के जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मनाने का निर्णय

मोरवा/संवाददाता।


समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड क्षेत्र के बाजीतपुर में बैठक आयोजित कर मुख्यमंत्री के जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया जिसमें जदयू के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक विद्यासागर सिंह निषाद की उपस्थिति में बाजितपुर में रविवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सत्तरवें जन्मदिवस, एक मार्च को विकास दिवस के रूप में समारोह पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से विकास दिवस समारोह मनाने के लिए निकसपुर कॉलेज के मैदान का चयन किया गया। आवश्यक तैयारियां शुरू करते हुए संपूर्ण मोरवा विधानसभा क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ताओं से समारोह में भाग लेने के लिए आह्वान भी किया गया। समाचार लिखने तक समारोह को पूर्ण करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी होने की जानकारी दी गई है। बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष सर्वेन्दु कुमार ने की। मौके पर चौधरी सहनी, संजय सहनी, डॉ राजेश कुमार सिंह, राकेश कुमार रोशन, मोहम्मद अबू लेस, प्रभात रंजन, राम संजय राय, डॉक्टर मनोहर प्रसाद सिंह , अशोक कुमार दास, सुरेश दास आदि ने संबोधित किया। एवं संपूर्ण प्रखंड के अधिक जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live