अपराध के खबरें

एक्शन मोड में है बिहार के विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह

अनूप नारायण सिंह 
बिहार सरकार में नवनियुक्त विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह पूरे एक्शन मोड में रविवार को जहां उन्होंने जमुई जिला स्थापना दिवस व प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी नेता श्री कृष्ण सिंह जयंती समारोह में भाग लिया वहीं उन्होंने जमुई इंजीनियरिंग कॉलेज का भी मुआयना किया। जमुई से दूरभाष पर उन्होंने बताया कि वे
जमुई प्रखंड अंतर्गत अमरथ स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज का जायजा लिया और परिसर में वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा आज हमलोग जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान, ग्लोबल वार्मिंग के खतरे के सामने खड़े हैं। इस संकट से हमें वृक्ष ही बचा सकता है। मुख्यमंत्री जी इस बात को समझते हैं। इसलिए जल-जीवन हरियाली के माध्यम से प्रकृति को बचाने, उसके साथ सामंजस्य स्थापित करने का महान अभियान चला रहे हैं। अगर धरती पर जल और हरियाली की कमी रहेगी तो मनुष्य समेत तमाम जीवों का जीवन मुश्किल हो जाएगा।
 
इसके उपरांत कॉलेज में स्मार्ट क्लासरूम, कम्प्यूटर लैब, लैंग्वेज लैब का उद्घाटन फीता काटकर किया। अवलोकन के दौरान कुछ समस्याओं से वे अवगत हुए। कहा उन समस्याओं को जल्द ही दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी मंत्री ने दिया है। उन्होंने कहा की मेरा प्रयास है कि यह इंजीनियरिंग कॉलेज सभी आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस हो। प्रदेश के सभी तकनीकी संस्थानों में छात्रों को वर्ल्डक्लास इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध हो इस दिशा में काम करना विभाग के प्राथमिक उद्देश्यों में शामिल है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live