अपराध के खबरें

संत रविदास के बताए मार्गो से ही होगा संसार का कल्याण

मोरवा/संवाददाता। 


मोरवा प्रखंड क्षेत्र में हर्षो उल्लाश के साथ मनाई गई संत रविदास जयंती समारोह, वही संत रविदास द्वारा बताए गए इंसान को भगवान बनाने वाले महत्वपूर्ण सिद्धांतों से ही होगा संसार का कल्याण। यह बातें कहीं मोरवा विधायक रणविजय साहू सारंगपुर पूर्वी पंचायत में आयोजित रविदास जयंती समारोह को संबोधित करते हुए। अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन एवं भीम आर्मी के तत्वाधान में आयोजित संत शिरोमणि रविदास जी के  644 वां प्रकाश उत्सव महापर्व पर लोजपा नेता अभय कुमार सिंह ने शराब सहित सभी प्रकार के नशा उन्मूलन को समाप्त करने से ही रविदास जी की जयंती को सफल होना बताया। युवा नेता अभय कुमार सिंह के आह्वान पर मोरवा प्रखंड के धर्मपुर बांदे भिंडी एवं सारंगपुर पूर्वी पश्चिमी पंचायत में आयोजित रविदास जयंती समारोह में सैकड़ों युवाओं एवं ग्रामीणों ने शराब में नशा उन्मूलन का संकल्प लिया। विधायक रणविजय साहू, शील कुमार राय,जिला परिषद सदस्या कुमारी स्वेता यादव,लोजपा नेता अभय कुमार सिंह, राज केश्वर पासवान, द्वारका राय सुबोध, डॉक्टर मनोहर प्रसाद सिंह,आदि लोगो ने संयुक्त रूप से दीप प्रजवलित कर रविदास जी व भीम राव अम्बेडकर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।वंही वक्ताओं ने संत शिरोमणि जी के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर प्रखंड संयोजक मनोज कुमार राम, प्रोफेसर अवधेश कुमार झा, दिनेश चौधरी,मनोज कुमार राय, बरेलाल सहनी,डॉ सूरज दास,शील कुमार राय,सुखलाल राम,दिवाकर राम,कमल पासवान, पूर्व मुखिया राजकुमार राय आदि ने समारोह को संबोधित किया। मंच संचालन मो. अब्बास ,अध्यक्षता श्रीचंदराम ने किया। चन्द्रकांत मणि,मणिकांत मणि,गौड़ीशकर राम,अमन कुमार,सुमन कुमार, विकास कुमार राम,विक्की, संतोष कुमार राय उप सरपंच कुमार,प्रवीण कुमार,रानी कुमारी,सुशीला देवी,सुनील राय,सैकड़ो लोगो उपस्थित थे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live