अपराध के खबरें

जानिए कौन हैं 12 मनोनीत MLC की लिस्ट में शामिल घनश्याम ठाकुर, ऐसी रही है इनकी राजनीतिक यात्रा

पप्पू कुमार पूर्वे 


मिथिला हिन्दी न्यूज :- नौ वर्षों तक भाजपा के मधुबनी जिलाध्यक्ष रह चुके घनश्याम ठाकुर को विधान परिषद सदस्य मनोनीत किया गया है। इनके मनोनयन की घोषणा होते ही जिले के भाजपाईयों में खुशी की लहर है। मधुबनी के बेनीपट्टी प्रखंड के परजुआर रामनगर निवासी घनश्याम ठाकुर का जन्म 1965 में हुआ। बचपन से ही आरएसएस से प्रभावित थे। महज पंद्रह साल की उम्र में 1980 में इन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रशिक्षण प्राप्त किया और 1982 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। तब से वे लगातार भाजपा में विभिन्न पदों पर कार्य करते रहे हैं। अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत इन्होंने पार्टी के पंचायत अध्यक्ष पद से की।1985 से 1987 तक अपने गृह पंचायत परजुआर के अध्यक्ष रहे। 1987 से 1990 तक बेनीपट्टी के भाजपा मंडल मंत्री, 1990 से 1994 तक बेनीपट्टी के भाजपा मंडल महामंत्री रहे। 1995 में बेनीपट्टी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा, लेकिन असफल रहे। 1995 से 1997 तक भाजपा के मधुबनी जिला मंत्री रहे। 1997 से 2000 तक युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, 2000 से 2003 तक भाजपा के जिला उपाध्यक्ष, 2003 से 2005 तक भाजपा जिला महामंत्री और 2005 से 2010 तक भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे। 2010 से 2013 तक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं झंझारपुर के जिला प्रभारी का दायित्व संभाला। 2013 से 2015 तक उत्तर प्रदेश, छत्तिसगढ़ एवं दिल्ली चुनाव में क्षेत्रीय प्रभारी का जिम्मा संभाला। 2015 से 2019 तक पुन: मधुबनी के भाजपा जिलाध्यक्ष रहे। घनश्याम ठाकुर वर्तमान में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं केवटी विधानसभा प्रभारी हैं।
वहीं सीतामढ़ी के पुपरी में भाजपा नेता शिवा चन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में खुशी व्यक्त करते हुए पटाखे छुडाए और मिठाईया खिलाकर मुंह मीठा करवाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live