अपराध के खबरें

12 मार्च राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

12/03/2021,शुक्रवार।
फाल्गुन मास,कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
उत्तरायण,दक्षिण गोल:,
शिशिर ऋतु,दक्षिणे काल:,

चतुर्दशी तिथि दि 02:31 तक,
उपरांत आमावस्या तिथि आरंभ।
शतभिषा नक्षत्र रा 10:25 तक,
उपरांत पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा कुंभ राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 06:07,सूर्यास्त 05:53,
दिन का राहु काल - दि 09:02 से 12:02 तक।

आज के दिन - शिवरात्रिव्रतस्यपारणा।
नोट - उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है?
1. मेष राशि :-
व्यवसाय में सतर्कता एवं सावधानीपूर्वक योजनाओं को अंजाम दें। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। विद्यार्थी शिक्षा में सफलता अर्जित करेंगे।वाहन सुख मिलेगा। लापरवाही से काम नहीं करें।

2. वृषभ राशि :-
आज लाभकारी निवेश बढ़ेगा। बड़े और प्रतिष्ठित लोगों से संबंधों का लाभ मिलेगा। वाहन प्राप्ति के योग हैं। आर्थिक लाभ होगा। जोखिम, जवाबदारी के कामों में सावधानी रखें।

3. मिथुन राशि :-
आज व्यापार अच्छा चलेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। आशानुरूप आमदनी होगी। वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं। निवेश से लाभ होने वाला होगा। हनुमान जी आराधना करें।

4. कर्क राशि :-
दिन की शुरुआत भक्ति भाव से होगी। स्थायी संपत्ति, क्रय-विक्रय से लाभ होगा। अनुभव का लाभ मिलेगा। पारिवारिक वातावरण से ना खुश रहेंगे। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी। किसी की भी निंदा न करें।

5. सिंह राशि :-
समय पर काम होने से राहत मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में अनुभव् से लाभ होगा। निवेश में सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ देव दर्शन होगें। आज खर्च अधिक होने की उम्मीद है। समय का सदुपयोग करें।

6. कन्या राशि :-
व्यवहार कुशलता और सहनशक्ति के बल पर समस्या का समाधन होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। यात्रा सम्भव है। कारोबार में दूसरों पर बहुत अधिक विश्वास न करें।

7. तुला राशि :-
आर्थिक मामलों में आज लाभ होगा। कार्यस्थल पर प्रलोभन से बचें। दूसरे को भरोसे अपना नुकसान कर लेंगे उचित होगा परिवार की समस्याएं हल स्वविवेक से करें। दूसरों को देखकर द्वेष न करें।

8. वृश्चिक राशि :-
आज व्यापार अच्छा चलेगा। मेहमानों का आगमन होगा। अचानक धन प्राप्ति संभव है। इसके अलावा आज आप को परिजनों इष्ट मित्रो से भेंट होने के साथ ही उपहार की प्राप्ति होगी। वाणी पर संयम रखें अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं।

9. धनु राशि :-
दिन शुभ है। सुबह से ही कार्यों की व्यस्तता बनी रहेगी। घरेलू कार्य में दिन बीतेगा। उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे और सफल होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहने कार्यक्षमता व कार्यकुशलता में कमी आ सकती है।

10. मकर राशि :-
आज सोचे काम समय पर पूरे होंगे। अपरिचित व्यक्तियों के सहयोग से आत्मविश्वास बढेगा। मन पसन्द भोजन मिलेगा। काम की व्यस्तता में परिवार को नजरअंदाज न करें। खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए।

11. कुम्भ राशि :-
आज व्यक्तिगत समस्या का निदान होगा। व्यापारिक कार्य से यात्रा हो सकती है। परिजनों के साथ सत्संग का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रख कर कार्य करें।

12. मीन राशि :-
आज के दिन आप मेहमानों की खातिरदारी में लगे रहेंगे। अच्छे व्यक्तियों से भेंट होगी। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्नता दर्शाएंगे पर सम्भल कर रहें।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
विशेष - ज्योतिष, हस्तलिखित जन्मकुंडली ,वास्तु, यज्ञोपवित संस्कार, विवाह ,पूजा - पाठ, माहा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live