अपराध के खबरें

14 मार्च राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

14/03/2021,रविवार।
फाल्गुन मास,शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
उत्तरायण,दक्षिण गोल:,
वसंत ऋतु,दक्षिणे काल:,

प्रतिपदा तिथि दि 04:01 तक,
उपरांत द्वितीया तिथि आरंभ।
उत्तराभाद्र नक्षत्र रा 01:24 तक,
उपरांत रेवती नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मीन राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 06:05, सूर्यास्त 05:55,
दिन का राहु काल - दि 10:38 से 01:30 तक।

आज के दिन - कल्याणेश्वरराज्जनकपुर परिक्रमारम्भः। श्रीरामकृष्णपरमहंसजयन्ती। षडशीतिसंक्रान्तिः पुण्यकालः दि12:00उपरि पुण्याह।
नोट - उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है
1. मेष राशि:-
दोस्तों की चिंता रहेगी। सूझ-बूझ द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी क्षमता, योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे और सफल होंगे। रुका पैसा प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे।

2. वृषभ राशि:-
निर्माण कार्य में हो रहे विलंब से चिंता बढेगी। दांपत्य सुख मिलेगा। व्यापारिक तथा कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद हो सकता है।

3. मिथुन राशि:-
रुके निर्माण कार्यों में गति आएगी। साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ होगा। व्यवसायिक समय शुभ रहेगा। साहस व पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।

4. कर्क राशि:-
नई उर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलु कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्य स्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं।

5. सिंह राशि:-
आपकी बातों को महत्त्व मिलेगा। विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी। परिजनों के साथ यात्रा होगी। पसंदीदा भोजन की प्राप्ति होगी।

6. कन्या राशि:-
आपको मेहनत और सूझबुझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे।

7. तुला राशि:-
आप के रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। साहस में वृद्धि होगी। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा मन में प्रसन्नता होगी। कार्यस्थल पर रुचि बढ़ेगी।

8. वृश्चिक राशि:-
समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें। मनोवांछित सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक सुख व सहयोग बढ़ेगा। पिता या किसी बड़े किसी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा।

9. धनु राशि:-
अनचाहे काम करने होंगे। दाम्पत्य संबंध में सुधार होगा। व्यवसायिक स्थिति में पहले से राहत मिलेगी । नई योजना बनेगी। घर-परिवार का सुख बढ़ेगा।

10. मकर राशि:-
कमजोर रणनीति के कारण मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश की संभावना है। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा। संतान के कामों पर नजर रखना जरूरी है।

11. कुम्भ राशि:-
ज्ञान-चित्रकारी में रुचि बढ़ेगी। कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है। मुकदमें आदि में आपकी विजय होगी तथा शुभ कार्य सम्पन्न होंगे। परिवार के मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी।

12. मीन राशि:-
दिन अनुकूल है स्वास्थ्य में सुधार होगा। मनोबल में वृद्धि होगी। अपकीर्ति हो सकती है। सतर्क रहें। मन में निराशा व उदासी का भाव खत्म होगा।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
विशेष - ज्योतिष,हस्तलिखित जन्मकुंडली, वास्तु ,यज्ञोपवित संस्कार,विवाह, पूजा पाठ, माहा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live