अपराध के खबरें

16 मार्च राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

16/03/2021,मंगलवार।
फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
उत्तरायण, दक्षिण गोल:,
बसंत ऋतु, दक्षिणे काल:,

तृतीया तिथि रा 07:18 तक,
उपरांत चौथ तिथि आरंभ।
अश्विनी नक्षत्र रात्रि शेष 06:00 तक।
उपरांत भरणी नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मेष राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 06:04,सूर्यास्त 05:56,
दिन का राहुकाल - दि 07:32 से09:03तक,इसके बाद दि 01:32 से 03:00 तक।

उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है
1. मेष राशि :
महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है।

2. वृषभ राशि :
कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।

3. मिथुन राशि :
जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। अपनी सोच को बदले लाभ होगा। क्या करूं क्या न करूं इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं। वाहन क्रय करने का मन बनाने के बीच मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

4. कर्क राशि :
मन लगाकर कार्य करने से सफलता मिलेगी। पेट संबंधी रोग संभव। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।

5. सिंह राशि :
दूसरों की सीख में अपना नुक्सान कर बैठेंगे। पूराने निवेश से लाभ होगा। शान्ति से विचार कर कोई निर्णय लेवे। आजीविका के स्त्रोत में वृद्दि के आसार है।

6. कन्या राशि :
उन्नति के पथ पर अग्रसर होगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी। कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पुरे नहीं हो सकेंगे।

7. तुला राशि :
अपने वाक्य चातुर से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है।

8. वृश्चिक राशि :
अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे। नही तो बने काम बिगड़ सकते हैं। वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी सोच को बदलें न की दुसरो को बदलने की कोशिश करें। इष्ट आरधन सहायक होगी।

9. धनु राशि :
संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव। राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है।

10. मकर राशि :
व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ट है। स्वस्थ रहें, मस्त रहे। शत्रु वर्ग सक्रीय होगा।

11. कुम्भ राशि :
आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय गया है। इसका लाभ लें। परिजनों से भेट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

12. मीन राशि :
धनकोष में वृद्धि होगी। अपने कॅरियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
विशेष - ज्योतिष,हस्तलिखित जन्मकुंडली, वास्तु, यज्ञोपवित संस्कार, विवाह, पूजा पाठ, माहा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live