अपराध के खबरें

17 मार्च राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

17/03/2021,बुधवार।
फाल्गुन मास,शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
उत्तरायण, दक्षिण गोल:,
बसंत ऋतु, दक्षिणे काल:

चौथ तिथि रा 09:12 तक,
उपरांत पंचमी तिथि आरंभ।
भरणी नक्षत्र अहोरात्र।
चंद्रमा मेष राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 06:03,सूर्यास्त05:57,
दिन का राहुकाल -दि 09:00 से10:30 तक,

श्री गणेश चतुर्थी व्रत
नोट -उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है
1. मेष राशि :-
निवेश शुभ रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। लेकिन भविष्य की चिंता रहेगी। किसी की जमानत दे कर जोखिम न लें। पुरानी पीड़ा से ग्रस्त रहेंगे।

2. वृषभ राशि:-
नए कार्य की शुरुआत लाभप्रद रहेगी। मिजाज खुशनुमा रहेगा। जीवन आध्यात्म की तरफ मुड सकता हे। बेरोजगारी दूर होगी। विरोधी परास्त होंगे।

3. मिथुन राशि:-
समय रहते अपने कार्यों का विभाजन कर लें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। फालतू खर्च होंगे। अस्वस्थता के कारण मन खिन्न रहेगा।

4. कर्क राशि:-
अपनी आदतों को बदलें और प्रयास करें की जो भी फैसला लें उस पर कायम रहें। रुका हुआ धन मिलनें की संभावना है। सन्तान से मनभेद होगा। यात्रा से लाभ होगा।

5. सिंह राशि:-
अपनों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल में बदलाव संभव है। अनाज तिलहन के निवेश, नौकरी व यात्रा से लाभ होगा। व्यवसाय में नई योजना लागू होगी।

6. कन्या राशि:-
सोचे कार्य समय पर हो जाने से मन प्रफुल्लित रहेगा। रचनात्मक कार्यो में रुचि रहेगी। घर-परिवार में चल रहे विवादों के कारण चिंतित रहेगे। नौकरी में भागदौड़ रहेगी। दान धर्म कर सकते है।

7. तुला राशि:-
नया वाहन, मशीनरी पर धन खर्च होगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। परिवारिक कार्यक्रमों में भागदौड़ अधिक होगी।

8. वृश्चिक राशि:-
संतान सुख मिलेगा। परिणय कार्य की रुकावटें दूर होंगी। अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। माता पिता से अनबन संभव है।

9. धनु राशि:-
दिनचर्या व्यस्त रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। प्रियजन से मन की बात बताने का अवसर मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। पेट सम्बंधित रोग सम्भव है।

10. मकर राशि:-
परिवार में बुजुर्गों का साथ मिलेगा। प्रमाद रहेगा। यात्रा मनोनुकूल रहेंगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा।

11. कुम्भ राशि:-
निजी जीवन में तनाव रहेगा। नौकरी में परिश्रम अधिक होगा। चोट व चोरी आदि से हानि संभव है। निवेश में जोखिम न उठाएं।

12. मीन राशि:-
विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे। समाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। संतान की चिंता रहेगी।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन होता है।
विशेष - ज्योतिष,हस्तलिखित जन्मकुंडली वास्तु यज्ञोपवित संस्कार विवाह पूजा पाठ माहा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live