अपराध के खबरें

19 मार्च राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

19/03/2021,शुक्रवार।
फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
उत्तरायण, दक्षिण गोल:,
बसंत ऋतु, दक्षिणे काल:,

षष्ठी तिथि रा 01:30 तक,
उपरांत सप्तमी तिथि आरंभ।
कृतिका नक्षत्र रा 11:11 तक,
उपरांत रोहिणी नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा वृष राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 06:02, सूर्यास्त 05:58,
दिन का राहुकाल - दि 09:00 से 12:00 तक।

आज के दिन व गोरूपिणीषष्ठी।
नोट - उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है

1. मेष राशि :-
आज अपनी सेहत का ध्यान रखें। दिन के उत्तरार्ध में कार्य से संबंधित यात्रा नए अवसरों को खोलेगी। दोस्त और परिवार की तरफ से आपको पूरा सहयोग मिलेगा।आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अंततः चीजें आपके पक्ष में होंगी।

2. वृषभ राशि :-
पुरानी टेंशन खत्म होगी। आपकी सक्रियता का स्तर बढ़ सकता है। समाज व परिवार दोनों क्षेत्रों के कामकाज पूरे हो सकते हैं। दिमाग में कई तरह के आइडिया भी आ सकते हैं। इनकम और खर्चो के मामलों पर आपको ध्यान देना होगा।

3. मिथुन राशि :-
आज आपके रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में आज सभी काम बहुत आसानी से पूरे हो सकते हैं। आज किसी काम में आपको दोस्तों का सहयोग मिल सकता है।

4. कर्क राशि :-
शादी के लिए प्रस्ताव मिल सकता है। जमीन जायदाद बेचने में भी आपको अच्छा मुनाफा होता दिखाई देगा। आज के दिन आप काम को अलग रखकर थोड़ा आराम करें और कुछ ऐसा करें जिसमें आपकी दिलचस्पी हो।

5. सिंह राशि :-
अपने स्वास्थ्य के प्रति बेहद सतर्क रहें। विदेश यात्रा के लिए यह समय बहुत अनुकूल नहीं है। यदि लंबे समय से ऋण के लिए परेशान हैं तो जल्द ही वह आपको मिल सकता है। संतान से विशेष कर पुत्र के कारण कुछ मानसिक परेशानी पैदा हो सकती है।

6. कन्या राशि :-
ऑफिस या बिजनेस में नई पहल करने का समय है। अपने कामकाज में नया प्रयोग करने में आप सफल हो सकते हैं। दिन आपके लिए ठीक है। आज आप जो भी सोचेंगे, उसमें सफलता मिल सकती है।

7. तुला राशि :-
आज किसी को कोई बात समझाने में आपसे चूक हो सकती है स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको किसी व्यक्ति की अच्छाई पर शक हो सकता है। ऑफिस में किसी व्यक्ति से आपकी अनबन की संभावना है।

8. वृश्चिक राशि :-
व्यापार और आय में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। छोटे भाई-बहनों और दोस्तों पर आप पैसा खर्च कर सकते हैं। भाग्य आपके साथ है और सफलता आपके कदम चूमेगी।

9. धनु राशि :-
आज आपकी लोकप्रियता में वृद्धि संभव है। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपको आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नवीन रास्ते रास्ते भी मिलेंगे। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और आपकी अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। लेकिन आज आपको अपने या पिता के स्वास्थ्य की स्थिति चिंता का विषय हो सकती है।

10. मकर राशि :-
आज कोई महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं। जो आपको बड़ा फायदा देने वाला रहेगा। किसी पुराने काम को निपटाने के बाद आपको फायदा मिलेगा। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए दिन अच्छा रहेगा।

11. कुंभ राशि :-
आज लोगों की बातों को ध्यान से सुनने से आपको ही फायदा होगा। कामकाज में मन लगाने से आप कारोबार में आगे बढ़ेंगे। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे। जिससे आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

12. मीन राशि :-
आज का दिन निवेश करने के लिए अच्छा नहीं है। आपका जीवनसाथी आपकी परेशानियों को कम करने में सहायता करेगा। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। जिससे आपके चेहरे पर स्माइल बनी रहेगी।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
विशेष - ज्योतिष हस्तलिखित जन्मकुंडली वास्तु यज्ञोपवित संस्कार विवाह पूजा पाठ माहा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live