अपराध के खबरें

समस्तीपुर से बड़ी खबर : आग से 23 घर जला,गैस सिलेंडर फटने से एक को पैर टूटा ,लाखो की क्षति ,घर में 10 मार्च को शादी की तैयारी भी थी।

शाहपुर पटोरी ।अनुमंडल क्षेत्र के मोहनपुर प्रखंड के जोनापुर गाँव आग लगने से करीब 23 घर जलकर राख हो गया । बताया जाता है कि किसी घर के लोग द्वारा खाना बनाने के बाद राख को घर के बगल में बिग दिया था , जिसमें आग रहने की सूचना मिल रही है। राख के बगल में जंगल झाड़ था उसमें लगते लगते घर में पकड़ लिया और 23 घर भी जलकर राख हो गया। जौनापुर गांव निवासी  विनोद कुमार के पुत्री मोना कुमारी की शादी दस मार्च को धमौन मिर्जापुर गाँव निवासी अशोक महतो के पुत्र से होने वाला था। शादी के तैयारी को लेकर लड़की की परिवार वाले घर में भोज के लिए राशन  एवं सारी कपड़ा इत्यादि वस्तु का इकट्ठा कर लिए हुए थे ,लेकिन अनहोनी खराब के कारण आग के  चपेट में आने से सब जलकर राख  हो गया। लड़की की मां रो रो कर बोल रही थी अब क्या होगा कैसे होगा शादी। इस आगलगी में 23घर जला नाम इस प्रकार बताया जा रहा हैं ईश्वर महतो, श्रवण महतो, अशोक महतो, पंकज महतो, रकत महतो ,मंगल महतो, जुगन महतो , दीना महत्व, मदन महतो, मूर्ति महतो ,शेखा  महतो ,पप्पू महतो ,मुन्ना महतो, राजू महतो ,भिखारी महतो, मेघन महतो, गरीब महतो, गेना ठाकुर, संतोष ठाकुर इत्यादि लोगों का घर जला। मोहनपुर अंचलाधिकारी चंद्रकांत कुमार द्वारा अगिन प्रीतो को तत्काल राहत सामग्री के रूप में पन्नी मोमबत्ती सलाई इत्यादि का वितरण किया। सिलेंडर फटने से कुंदन कुमार का पैर भी टूटा 
#शाहपुर पटोरी
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live