अपराध के खबरें

24 मार्च राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?



24/03/2021,बुधवार।
फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2077,
शक संवत् 1942,
उत्तरायण, दक्षिण गोल:,
बसंत ऋतु,दक्षिणे काल:,

एकादशी तिथि रात्रि शेष 05:49 तक,उपरांत द्वादशी तिथि आरंभ।
पुष्य नक्षत्र रा 07:28 तक,
उपरांत आश्लेषा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा कर्क राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:58,सूर्यास्त06:02,
दिन का राहुकाल - दि 08:59 से 10:30 तक,इसके बाद दि 12:01 से 01:32 तक।

आज के दिन - आमलकी एकादशी व्रत स्मार्तानां। जनकपुर -अन्तगृहीयपरिकरमारमाभ।रंगभरीएकादशी, श्रीकाशीविश्वनाथ श्रृंगार दिन।
 विशेष - उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है


मेष राशि
आपका अच्छा व्यक्तित्व समाज में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। इस राशि के ठेकेदार के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। आज थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन सकता है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है।

वृष राशि 
आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि वाले कवियों के लिए आज का दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको अपनी प्रतिभाओं के लिए पुरस्कार भी मिल सकते है। लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है। आज आप अपने साथी से मन की बात कर सकते है। इस राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। आज आपकी कंपनियों को नेशनल और इंटरनेशनल के आयात-निर्यात में लाभ की प्राप्ति होगी। 

मिथुन राशि 
बिजनेस में आ रहीं अड़चने आज किसी मित्र की मदद से खत्म हो जाएंगी। इस राशि की महिलाएं के लिए दिन काफी राहतपूर्ण रहने वाला है। इस राशि के बिल्डर्स के लिए आज का दिन काफी फायदा देने वाला है। पुराना टेंडर पूरा होने के बाद आज नया टेंडर आपको मिल सकता है। ऑफिस में आज आपके कामों की तारीफ होगी। गर्मी से बचने के लिए घर से बाहर निकलते समय छाता साथ ले जाना न भूलें। 

कर्क राशि 
घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप अपनी सेहत के प्रति सावधान रहे साथ ही खान-पान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है। आज आपको किसी पुराने सामाजिक कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है। जिससे पड़ोसियों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाहित आज शाम को अपने साथी के साथ समय बितायेंगें। इस राशि के जो स्टूडेंट्स सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे है आज उन्हें कोई अच्छा ऑफर आ सकता है।  

सिंह राशि 
बिजनेसमैन को लिए आज का दिन अधिक फायदा देने वाला है। अगर नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पढ़ाई में थोड़े फेर बदल करेंगे तो करियर में आगे बेहतर परिणाम मिलेंगे। धनलाभ के कई सुनहरे अवसर आपको मिलेगें। आज आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बना रहेगा। विवाहितों के लिए आज का दिन अनुकूल है। 

कन्या राशि 
 घर की नयी जिम्मेदारी संभालनी पड़ सकती है। इस राशि के विवाहित आज घर की जरूरतों पर ध्यान दें वरना जीवनसाथी का गुस्सा आप निकल सकता है। बेहतर होगा की आप समानों की व्यवस्था पहले घर में कर दें। इससे आपके खर्च बढ़ सकते है लेकिन धनलाभ के नये रास्ते भी नजर आएंगे। ऑफिस में आज किसी सहकर्मी से गलती होने पर उससे बहस करने के बजाय माफ कर दें। 

तुला राशि 
किसी जरूरी काम के पूरा होने पर लोग आपको बधाई देंगे। आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। जो आपकी निजी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। शाम तक घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट भी जा सकते हैं। जाते समय जेब में थोड़े ज्यादा पैसे लेकर जाएं क्योंकि आज खर्च बढ़ सकता है। 

वृश्चिक राशि 
बच्चे माता-पिता के साथ मिलकर किसी धार्मिक कामों में उनका साथ भी देंगे। कई दिनों से चली आ रही परेशानियां आज खत्म हो सकती है। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को आज एक सुनहरा मौका मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा, पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा साथ ही नोकरीपैशा लोगो को कही अच्छी जगह से इंटरव्यू की कॉल भी आ सकती है। माता की सेहत पहले से बेहतर रहेगी। 

धनु राशि 
पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। पड़ोसी जिनसे पहले अनबन हुई थी वो आज सब भुलाकर दोस्ती का हांथ बढ़ाएंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिए ताजे फलों का सेवन करना अच्छा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता हैं। अगर आज लोहे का कोई सामान खरीदना चाह रहे हैं तो आज खरीद लें।

मकर राशि 
परिवारवाले भी आपके कामों में आपकी सहायता करेंगें। आज परिवार के साथ अच्छा भोजन करने से सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है। टेन्ट हाउस वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए फल खायें, इससे आपको फायदा मिलेगा। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें।

कुंभ राशि 
 आपके रूके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। आज आपके दुश्मन आपसे दूरियां बनाये रहेंगे। आज आपको किसी अपनों से खुशखबरी मिल सकती है। आज पैसे के मामले में आप उधार के देने-लेने से बचें। आज आपके रूके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। इस राशि वाले छात्र आज किसी से बहस न करें। पढ़ाई के प्रति आज आपका रूझान बना रहेगा। अपकी तीव्र बुद्धि के कारण आज आपको पुरस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। 

मीन राशि
आपका समय दोस्तों के साथ बितेगा, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नये लोगों से डील पक्की हो सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आप पिछले दिनों हुई गलतियों को सुधार कर रूके हुए कामों में आगे बढ़ा सकते है

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live